मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' का टीज़र हुआ रिलीज़!

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' सीज़न 1 और 2 ने दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। इस शो को प्रशंसकों और आलोचकों द्वारा इसकी मार्मिक प्रेम कहानी, अनकन्वेंशनल स्टोरी टेलिंग, भावपूर्ण गीत और श…

ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' का टीज़र हुआ रिलीज़!
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' का टीज़र हुआ रिलीज़! | फ़ोटो: TVL News

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' सीज़न 1 और 2 ने दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। इस शो को प्रशंसकों और आलोचकों द्वारा इसकी मार्मिक प्रेम कहानी, अनकन्वेंशनल स्टोरी टेलिंग, भावपूर्ण गीत और शानदार परफॉर्मेंस के लिए खूब सरहाया गया है। और अब, एक नई कहानी और अलग कलाकारों के साथ सीज़न 3 की घोषणा के बाद से, प्रशंसक को शो से जुड़े हर अपडेट का इंतेज़ार रहता है।



टेलीविजन के सुपरस्टार सिद्धार्थ शुक्ला और नवोदित सोनिया राठी अभिनीत, डिजिटल प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी ने 11 इंफ्लुएंसर्स के साथ ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 का टीज़र सुबह 11:11 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रिलीज़ कर दिया है। नंबर 11:11 सपनों और इच्छाओं के सच होने से जुड़ी एक संख्या है। और इस वक़्त दुनिया के जल्द से जल्द ठीक हो जाने के सिवाय अभी हमारी कोई बड़ी कामना है। ठीक वैसे ही जैसे हमारे नायक करते हैं, उनकी दुनिया के तहसनहस हो जाने के बाद।



टीज़र प्यार, जुनून, दिल टूटने और लव ट्राइएंगल के बारे में है। टीज़र के कैप्शन में लिखा गया है, “जुनून कभी खत्म नहीं होता, वह बदल जाता है। रूमी और अगस्त्य की कहानी कुछ ऐसी ही है। कभी-कभी आप जो चाहते हैं, हो सकता है वह वैसा न हो जो आपको चाहिए!"



टीज़र लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=O2KGg9BWnc4



टीज़र में अगस्त्य और रूमी के रोमांटिक सफ़र को दर्शाया गया है - कैसे वे एक-दूसरे के करीब आते और भावनाओं के रोलर-कोस्टर पर सवार हो जाते है। इस मौके पर 11 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स - एकता कपूर, सिद्धार्थ शुक्ला, सोनिया राठी, शेफाली बग्गा, प्रिया मलिक, निकिता शर्मा, रीम समीर, पूजा बनर्जी, मुग्धा चापेकर, कृष्णा कौल और मिस मालिनी ने टीज़र को एक साथ अपने प्लेटफॉर्म पर साझा किया है।


बीते दिन, निर्माताओं ने रूमी की भूमिका में सोनिया राठी का करैक्टर पोस्टर को लॉन्च किया था, जिसके जरिये दर्शकों के सामने रुमी देसाई के प्रिवलीजिड्ड लाइफ की एक झलक साझा की गई थी। एक उद्योगपति की बेटी रूमी, अगस्त्य द्वारा निर्देशित एक नाटक से अभिनय की शुरुआत करती है।



सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी अभिनीत, 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ अगस्त्य और रूमी की टूटी हुई प्रेम कहानी के बारे में है। सीरीज़ में उनके रिश्तों का उतार-चढ़ाव दिखाया गया है जहां जुनून कभी खत्म नहीं होता है, बल्कि बदल जाता है। और जैसा कि कहावत हैं, प्यार करने की तुलना में, प्यार से बाहर निकलना अधिक कठिन है और यही बात कहानी को उन लोगों के लिए प्रासंगिक बनाती है जिनका दिल टूट चुका है।



सरिता ए तंवर और नीरज कोठारी द्वारा निर्मित और प्रियंका घोष द्वारा निर्देशित, सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी अभिनीत आगामी वेब श्रृंखला 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' 29 मई 2021 से केवल ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।