नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास से पूछताछ करने पहुँची है| दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम पूछ रहे हैं- ज़रूरतमंद लोगों के लिए राहत सामग्री कहा से लाते है | Indian Youth Congress के सूत्रों ने यह जानकारी दी है|
Indian Youth Congress ने कहा कि,''किसी ने petition डाला है| उसकी के चलते दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम आई और हमने Detail में बता दिया की हम ने कैसे लोगों की मदद कर रहे हैं|
इंडियन यूथ कांग्रेस के दीपक खत्री ने कहा कि,''श्रीनिवास काम कर रहे हैं तो उनके ऊपर क्राइम ब्रांच की पूछताछ, मतलब भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट कहना चाहती है की जनता को मत बचाओ जो मर रहे हैं उनको मरने दो?? कैसी निर्दई भाजपा सरकार है जो अपने देशवासियों को मौत के मुंह में धकेलना चाहती है!
वैभव वालिया ने कहा कि,''जो ऊर्जा आप युवा कांग्रेस की जाँच करने में लगा रहे हो उसे यदि किसी की मदद करने में लगाओगे तो हमें ज़्यादा ख़ुशी होगी। बाक़ी डरते तो युवा कांग्रेस वाले किसी से नही।