मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बदायूं में पति-पत्नी का मर्डर: जमीन विवाद में बेटे संग मिलकर चाचा ने भतीजे और उसकी गर्भवती पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी पिता-पुत्र अरेस्ट

बदायूं: उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के थाना दातागंज के गांव लहडोरा में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में चाचा ने अपने बेटे संग मिलकर भतीजे और उसकी 8 माह की गर्भवती पत्नी को लोहे की रॉड से पीट-पी…

बदायूं में पति-पत्नी का मर्डर: जमीन विवाद में बेटे संग मिलकर चाचा ने भतीजे और उसकी गर्भवती पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी पिता-पुत्र अरेस्ट
बदायूं में पति-पत्नी का मर्डर: जमीन विवाद में बेटे संग मिलकर चाचा ने भतीजे और उसकी गर्भवती पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी पिता-पुत्र अरेस्ट | फ़ोटो: TVL News

बदायूं:  उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के थाना दातागंज के गांव लहडोरा में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में चाचा ने अपने बेटे संग मिलकर भतीजे और उसकी 8 माह की गर्भवती पत्नी को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। मृतक के भाई ने घटना की सुचना 112 पर दी| सूचना पर पहुंची पुलिस ने दम्पति के शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| पुलिस ने हत्या में नामित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



यह घटना दातागंज के लहडोरा गांव में बुधवार/गुरुवार रात हुई| मृतक सोमवीर सिंह गांव में रहकर खेती किसानी का काम करता था और उसकी पत्नी खुशबू करीब 7-8 माह की गर्भवती थी| मृतक का भाई उदयवीर बरेली के फरीदपुर में प्राइवेट टीचिंग का काम करता है। उदयवीर जब भी गांव आता तो सोमवीर के घर रहता था।



आरोपी अमर सिंह (चाचा ) और मृतक सोमवीर सिंह के परिवार के बीच 15 बीघा जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था| उदयवीर ने बताया, "मैं अपने भाई सोमवीर के घर आया हुआ था। रात में मैं अलग सोया था, जबकि भैया और भाभी दोनों अलग बरामदे में सोए थे। जब वह सुबह उठा तो उसने अपने भाई और भाभी के शव चारपाई पर पड़े देखे| तुरंत ही उसने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी| 



प्रभारी एसएसपी सिद्धार्थ वर्मा, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ कर्मवीर सिंह और थाना पुलिस पहुंची| मौके पर पुलिस के पहुंचने पर जांच शुरू हुई। आरोपियों के बारे में बताने पर चाचा अमर सिंह के घर दबिश देकर दोनों (पिता पुत्र) को गिरफ्तार कर किया गया।"



बदायूं ग्रामीण के SP सिद्धार्थ वर्मा ने बताया, ''बदायूंके  थाना दातागंज के गांव लहडोरा में एक कॉलर उदयवीर ने 112 पर सूचना दी कि उनके भाई सोमवीर और भाभी खुशबू की उनके ही चाचा अमर सिंह, चचेरे भाई सतेंद्र और 3 अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लोहे की रॉड से हमला करते हुए उनकी हत्या कर दी गई है| जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्रवाई जारी है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।