मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बुलंदशहर: गड्ढे में मिली लापता लड़की की लाश, युवक फरार, रेप के बाद हत्या कर शव दफनाए जाने की आशंका

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में 26-26 फरवरी से लापता लापता लड़की की लाश आज एक गड्ढे से बरामद की गई| थाना अनूपशहर क्षेत्र में12 साल की किशोरी पिछले 6 दिनों से लापता थी| आज उसका शव एक गड्ढे…

बुलंदशहर: गड्ढे में मिली लापता लड़की की लाश, युवक फरार, रेप के बाद हत्या कर शव दफनाए जाने की आशंका
बुलंदशहर: गड्ढे में मिली लापता लड़की की लाश, युवक फरार, रेप के बाद हत्या कर शव दफनाए जाने की आशंका | फ़ोटो: TVL News

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में 26-26 फरवरी से लापता लापता लड़की की लाश आज एक गड्ढे से बरामद की गई| थाना अनूपशहर क्षेत्र  में12 साल की किशोरी पिछले 6 दिनों से लापता थी| आज उसका शव एक गड्ढे में दफनाया हुआ बरामद हुआ|



 बुलंदशहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया,''लड़की 25 फरवरी की शाम अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक खेत में काम कर रही थी| काम के दौरान उसे प्यास लगी तो वह परिवार से यह कहकर घर की तरफ गई कि मैं पानी पीने जा रही हूं| इसके बाद वह खेत में वापस लौटी नहीं|पुलिस ने  बताया कि परिजनों ने 28 फरवरी को किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी| पीड़िता अपनी मां और दो बहनों के साथ खेतों में काम कर रही थी जोकि घर से लगभग 100 मीटर दूर हैं, जहां उसका शव बरामद हुआ है|




बुलंदशहर DM रविंद्र कुमार सिंह ने बताया,' थाना अनूपशहर क्षेत्र में पीड़िता के माता-पिता ने बताया कि जब वो खेत में काम कर रहे थे तो उनकी बच्ची दूसरे खेत में गई, उसके बाद बच्ची की डेड बॉडी मिली। यहां खेत में एक लड़का शराब के नशे में था, लड़का फरार है। पुलिस द्वारा सख़्त कार्रवाई की जाएगी|




पुलिस के अनुसार वह खेत से घर के लिए पानी पीने के लिए गई थी, लेकिन जब वह कुछ देर तक वापस नहीं आई तो उसकी बड़ी बहन ने आवाज लगाई| किसी भी तरह की प्रतिक्रिया न पाकर बहन ने सोचा कि शायद वह दोबारा खेत चली गई काम करने के लिए, और वापस खेत आ गईं| लेकिन जब उन्होंने वहां भी पीड़िता को नहीं पाया तो उसकी तलाश शुरू कर दी|



पुलिस के अनुसार परिजन पुलिस के पास आने से पहले दो तीन दिनों तक तलाश करते रहे| उन्होंने बताया कि जब वह किशोरी को ढूंढते हुए दोबारा उसी जगह पर पहुंचे तो उन्होंने वहां पर एक शख्स को शराब के नशे में धुत्त देखा लेकिन उनकी बेटी नहीं मिली|पुलिस ने बताया कि जब तलाश करते हुए लोगों के साथ लड़की के घर पहुंचे तो हमने घर में एक जगह ऐसी देखी जिसे हाल ही में खोदा हुआ प्रतीत हो रहा था| गड्ढे की खुदाई की गई तो वहां से लड़की की लाश मिली| पुलिस अधिकारी के अनुसार मामले की आगे जांच की जा रही है| पिता को हिरासत में ले लिया गया है जबकि बेटा फरार हो गया|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।