मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं', बोले अखिलेश -प्रदेश को चौपट करने के लिए CM योगी और अधिकारी मिलकर कर रहे हैं साजिश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट है। नौजवानों के भविष्य को खतरे में डाल दिया गया है। रोजगार उन…

उत्तर प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं', बोले अखिलेश -प्रदेश को चौपट करने के लिए CM योगी और अधिकारी मिलकर कर रहे हैं साजिश
उत्तर प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं', बोले अखिलेश -प्रदेश को चौपट करने के लिए CM योगी और अधिकारी मिलकर कर रहे हैं साजिश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट है। नौजवानों के भविष्य को खतरे में डाल दिया गया है। रोजगार उनके पास नहीं है, नहीं नौकरियां है। मंहगाई चरम पर है। भ्रष्टाचार बेलगाम है। कानून व्यवस्था नियंत्रण के बाहर है। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भाजपा के पास विकास और प्रदेश की खुशहाली का कोई विजन नहीं है, उसके पास सिर्फ टेली विजन है।



अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय लखनऊ में कांग्रेस, बसपा और भाजपा छोड़कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आए प्रमुख नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी में लोगों के शामिल होने से स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता अब परिवर्तन के लिए तैयार है। यादव ने कहा अब सभी लोगों की नज़र समाजवादी पार्टी पर है। जब समाजवादी पार्टी को काम का मौका मिला था तब ईमानदारी से काम किया था।




यादव ने कहा कि सरकार ने कृषि सुधार के नाम पर तीन काले कानून लाकर एमएसपी खत्म कर दी। बिचौलिये खुद मुनाफे के लिए काम करते हैं वो किसान को मुनाफा नहीं दे सकते हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार ने मंडियां बनाई थी, भाजपा सरकार ने मण्डी, एमएसपी दोनों को खत्म कर किसान को बाजार के भरोसे छोड़ दिया।



 समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 नम्बर सेवा दी, भाजपा सरकार ने इसका नम्बर बदलकर 112 कर दिया। एम्बूलेंस सेवा 108 और 102 चौपट हो गई। महिला अपराधों पर रोक के लिए 1090 सेवा शुरू की थी, उसे खत्म कर दिया। समाजवादी सरकार में युवाओं को लैपटाप बांटे गए जो आज भी चल रहे हैं।



अखिलेश यादव ने कहा कि हम गरीबों के लिए जो घर सोलर सहित बना रहे थे वहां किसी को बिजली का बिल नहीं देना था। समाजवादियों ने काम किया और नारा दिया था काम बोलता है। भाजपा राजनीति को विपरीत दिशा पर ले जा रही है और हमारे नारे ‘‘काम बोलता है‘‘ को भी नकल कर लिया गया। उन्होंने कहा ,''मुख्यमंत्री जी ने अपने ऊपर लगे गम्भीर मुकदमें खुद वापस ले लिए लेकिन गरीबों पर मुकदमें लगाए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर 10 हजार मुकदमें लगे हैं। सरकार को किसी की परवाह नहीं। भाजपाई संविधान और कानून से प्रदेश नहीं चलाना चाहते हैं। यहां ‘ठोक दो‘ चलता है जिसमें कौन किसको ठोक दे पता नहीं चलता है। जेल में लोग मार दिए जाते है। कोई बोलेगा तो उसकी आवाज दबाने के लिए ईडी सीबीआई लगाने लगेंगे। 



यादव ने कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं। हाथरस में परिवार वाले अपने सामने बेटी का दाह संस्कार करना चाहते थे पर रामराज लाने वालों ने यह नहीं होने दिया। बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता की हत्या कर दी गई। बेटी न्याय की गुहार लगाती रही। वह रो रही है। यह काण्ड भाजपा के लिए शर्मनाक है।



अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी और अधिकारी मिलकर साजिश कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश चौपट हो जाए। इनसे ज्यादा कोई झूठा नहीं। भाजपा के रामराज में अपहरण, बलात्कार क्यों हो रहे है? मुख्यमंत्री जी का इधर ध्यान नहीं है वे बंगाल और केरल में भ्रमित करने के लिए चुनाव प्रचार में जा रहे हैं जहां की बोली-भाषा भी वे नहीं जानते हैं।




 समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता एवं पूर्व मंत्री श्री रेवती रमण सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में जनता की पहली पसंद अखिलेश जी हैं। भाजपा की केन्द्र-राज्य की सरकारों से जनता त्रस्त है। जनता में समाजवादी पार्टी की सरकार के कामों की पहचान है। भाजपा ने प्रचार से लोगों को गुमराह किया है। लेकिन अब जनता की पुकार है कि अगली सरकारश्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की ही बनेगी।



 इस अवसर पर सर्वश्री पूर्वमंत्री रेवती रमण सिंह, राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, एस पी यादव तथा विनोद कुमार सिंह उर्फ पण्डित सिंह, बलिहारी बाबू वरिष्ठ नेता, विधायक राकेश प्रताप सिंह तथा मनोज पाण्डेय, योगेश प्रताप सिंह,  एमएलसी अरविन्द कुमार सिंह भी उपस्थित थे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।