मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Uttarakhand Glacier Burst​: लगभग 170 लोग लापता, टनल नंबर-1 में फंसे हैं 30 लोग, खोला गया ऋषिकेश-जोशीमठ-माणा मार्ग

चमोली: उत्तराखंड के के चमोली जिले के जोशीमठ में बड़ा हादसा हुआ है| जोशीमठ में ग्लेशियर फटने से भारी बाढ़ आ गई और बांध बह गए हैं| इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है|'चमोली ज़िले में ब…

Uttarakhand Glacier Burst​: लगभग 170 लोग लापता, टनल नंबर-1 में फंसे हैं 30 लोग, खोला गया ऋषिकेश-जोशीमठ-माणा मार्ग
Uttarakhand Glacier Burst​: लगभग 170 लोग लापता, टनल नंबर-1 में फंसे हैं 30 लोग, खोला गया ऋषिकेश-जोशीमठ-माणा मार्ग | फ़ोटो: TVL News

चमोली: उत्तराखंड के के चमोली जिले के जोशीमठ में बड़ा हादसा हुआ है| जोशीमठ में ग्लेशियर फटने से भारी बाढ़ आ गई और बांध बह गए हैं| इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है|'चमोली ज़िले में बाढ़ से 100-150 लोगों के हताहत होने की आशंका है| चमोली जिले के तपोवन क्षेत्र के रैनी गाँव में एक बिजली परियोजना के पास अचानक हिमस्खलन के बाद धौलीगंगा नदी का जल स्तर बढ़ गया। 'तपोवन क्षेत्र में एक ग्लेशियर के टूटने से ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त हो गया है।




ग्लेशियर फटने के कारण जलस्रोतों में बाढ़ आ गई और नदी किनारे के कई घर नष्ट हो गए। इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है|हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका। बचाव के लिए सैकड़ों आईटीबीपी के जवान पहुंचे| बचावकर्मी चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र के रेनी गाँव पहुँचे। चमोली पुलिस ने कहा,''तपोवन क्षेत्र में एक ग्लेशियर के टूटने से ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त हो गया है। अलकनंदा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं| चमोली के जिलाधिकारी ने अधिकारियों को धौलीगंगा नदी के किनारे बसे गांवों में रहने वाले लोगों को बाहर निकालने का निर्देश दिया है|




Uttarakhand Glacier Burst LIVE Update:




अमेरिका ने जताया दुख

उत्तराखंड में ग्लेशियर के टूटने की घटना पर अमेरिका ने दुख जताते हुए कहा कि इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों मृतकों के परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।



7 लोगों की मौत और लगभग 170 लोग लापता

आज उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने की घटना में 7 लोगों की मौत हुई है, 6 लोग घायल और लगभग 170 लोग लापता हैं: राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र




उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से ऋषिगंगा और धौलीगंगा नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से हुई जनहानि एवं कई लोगों के लापता होने की खबर अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है। मैं ईश्वर से इस त्रासदी से पीड़ित लोगों की सलामती एवं सुरक्षा की प्रार्थना करता हूँ: सचिन पायलट ,कांग्रेस




टनल नंबर-1 में फंसे हैं 30 लोग 

आईटीबीपी के जनसंपर्क अधिकारी विवेक पांडे ने बताया कि अब हम दूसरी सुरंग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो कि सुरंग नंबर एक है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार यहां लगभग 30 लोग वहां फंसे हुए हैं। हम रात का ऑपरेशन भी करेंगे। हमारी टीमें पहले से ही काम पर लगी र्हु हैं और उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ही बाहर निकाल लेंगे।


केंद्र सरकार ने दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर के टूटने के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों को दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।




ग्लेशियर टूटने की घटना पर NDRF IG ने कहा कि,''विभिन्न एंजेसियां काम कर रही हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके। जो लोग सुरंग के बाहर फंसे थे उन्हें ITBP द्वारा सुरक्षित निकाला गया है। जो लोग सुरंग के अंदर फंसे हैं उन्हें बचाने का कार्य जारी है|



लापता हैं बेलरायां के सात युवा मजदूर

चमोली में ग्लेशियर फटने के बाद से निघासन विकास खंड की ग्राम पंचायत भेड़ौरी (बेलरायां) के आसपास के गांवों के सात मजदूर भी लापता हैं। इन सभी के मोबाइल भी स्विच ऑफ हैं। वहीं संपर्क न होने से परिवार के लोग परेशान हैं। घरों में अनहोनी की आशंका को लेकर चीखपुकार मची है।



कानपुर में भी अलर्ट

नंदा देवी ग्लेशियर टूटने की घटना को लेकर कानपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गंगा के आसपास चौकसी बढ़ाने की तैयारी गई है। इस घटना को लेकर प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक होगी। इस बीच गंगा बैराज के अधिकारियों ने प्रशासन को बताया कि कानपुर गंगा तक ग्लेशियर का पानी आने में करीब एक सप्ताह लग सकता है।




उत्तराखंड में तपोवन में ग्लेशियर के टूटने की घटना पर मैं दुख व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह स्थिति का लगातार जायजा ले रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन वहां चल रहा है: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत



दो विमानों को किया गया तैनात

हिंडन एयर फोर्स स्टेशन के दो C-130 विमानों के साथ NDRF की टीमों को तैनात किया है। जहां Mi-17 और ALH हेलीकॉप्टरों को जोशीमठ में आगे की तैनाती के लिए तैनात किया गया है।  




पूरी रात चलेगा रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने के बाद अब राहत बचाव के काम तेज कर दिए गए हैं। इसके लिए पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलेगा। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद कंट्रोल रूम से इसको मॉनिटर करेंगे।



उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने की घटना दुखद है। पूरा देश इस दुख की घड़ी में उत्तराखंड के लोगों के साथ है। केंद्र और राज्य सरकार आपस में मिलकर जो भी सहायता कर सकते हैं वह करने की कोशिश कर रहे हैं। मेरी श्रद्धांजली सभी दिवंगत आत्माओं के साथ है: BJP नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया



सीएम ने चार लाख मुआवजे की घोषणा की

घटना में जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उन सभी को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा राज्य सरकार देगी: उत्तराखंड CM त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने की घटना पर





 ग्लेशियर टूटने पर CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि,''ITBP के जवान रस्सी से सुरंग के अंदर पहुंचे। अभी 1 घंटे पहले तक वो लगभग 150 मीटर अंदर तक पहुंच पाए थे। ये सुरंग लगभग 250 मीटर लंबी है|हमारी सेना के लोग वहां पहुंच गए हैं। NDRF की एक टीम दिल्ली से यहां पहुंची है। मेडिकल सुविधा की दृष्टि से वहां सेना के, पैरामिलिट्री फोर्सेज के और हमारे राज्य के डॉक्टर वहां कैंप किए गए हैं|हमने वहां का हवाई सर्वे किया, इसके बाद रेणी गांव जहां तक जाया जा सकता है, वहां तक रोड से जाकर जायजा लिया|




सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत लौटे देहरादून

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्थिति की समीक्षा करने के बाद देहरादून वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं अब आपदा प्रबंधन दल से मिल रहा हूं जिसमें राज्य के अधिकारी और सेना और आईटीबीपी शामिल हैं। मैं जल्द ही प्रेस वार्ता करूंगा और स्थिति पर सभी को अपडेट करूंगा।



कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने की बैठक

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (NCMC) ने आज उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की।



-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ग्लेशियर के फटने से हुए नुकसान के बारे में मैं चमोली जिले के दृश्य देख रहा हूं। इस कठिन समय में, हम त्रासदी से प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उत्तराखंड के लोगों की भलाई के लिए मैं प्रार्थना करता हूं।


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जताया दुख
-उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने की घटना पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से अनुरोध करती हूं कि वे राहत और बचाव के प्रयासों में लोगों एवं अधिकारियों की मदद करें। त्रासदी और संकट की इस घड़ी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तराखंड के लोगों के साथ खड़ी है।




कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि,''उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने से आई त्रासदी की खबर बहुत दुखद है। इस मुश्किल समय में पूरा देश उत्तराखंड के निवासियों के साथ खड़ा है। आपदा में फँसे लोगों के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि राहत और बचाव कार्यों में भरपूर सहयोग करें।





-आईटीबीपी ने उन सभी 16 लोगों को बचाया, जो तपोवन डैम के पास सुरंग में फंसे थे|




उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए कहा कि उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से भीषण त्रासदी हुई है। पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है। अलकनंदा गंगा की सहायक नदी है और उत्तर प्रदेश के अंदर गंगा लगभग 1,000 किलोमीटर का रास्ता तय करती है। हमने अपने जल शक्ति विभाग को अलर्ट कर दिया है|



PM मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के हल्दिया में उत्तराखंड त्रासदी पर दुख जताते हुए कहा कि मां गंगा का उद्गम स्थल उत्तराखंड इस समय आपदा का सामना कर रहा है। ग्लेशियर टूटने से वहां नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मैं उत्तारखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भारत सरकार के गृह मंत्री से लगातार संपर्क में हूं। पीएम ने कहा कि राहत एवं बचाव का कार्य चल रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मेडिकल सुविधाओं में कमी न हो, इसपर जोर दिया जा रहा है।




-ऋषिकेश से 13-14 किलोमीटर की दूरी पर तपोवन डैम है, जहां पर पानी इकट्ठा हुआ है। तपोवन डैम के सुरंग में काम चल रहा था जिसमें 20-25 लोग फंसे हुए हैं। ITBP की टीम वहां बचाव कार्य कर फंसे हुए लोगों को बचाने का काम कर रही है: डीजी ITBP सुरजीत सिंह देसवाल, उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने पर




फिलहाल बाढ़ का खतरा टलाः डीजीपी

उत्तराखंड में त्रासदी की घटना के बीच राहत भरी खबर आ रही है। राज्य के डीजीपी ने जानकारी दी है कि बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर से नदी का बहाव सामान्य हो गया है। वहीं देवप्रयाग और निचले इलाकों में भी खतरा टल गया है। जबकि बचाव दल ने तपोवन डेम में फंसे 16 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है।




 प्रशासन के साथ मिलकर हर संभव करेंगे मदद

-हरियाणा के चरखी दादरी में राकेश टिकैत ने कहा कि,''उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटा है, रिपोर्ट के मुताबिक वहां 50-60 लोग मारे जा चुके हैं?? पानी बहुत तबाही मचाते हुए आ रहा है, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में सब जगह अलर्ट कर दिया गया है। हम प्रशासन के साथ मिलकर हर संभव मदद करेंगे|




-पानी के बहाव में आई कमी श्रीनगर डैम में हालात सामान्य

कर्णप्रयाग में आज 3:10 PM पर नदी में पानी की बहाव की स्थिति से साफ़ है कि बाढ़ की सम्भावना बहुत ही कम है। हमारा विशेष ध्यान सुरंगों में फँसे श्रमिकों को बचाने में है और हम सभी प्रयास कर रहे हैं। किसी भी समस्या से निपटने के सभी ज़रूरी प्रयास कर लिए गये हैं।




-लोगों से अपील है कि बेचैन न हों। हमारी टीमें मदद में लगी हुई हैं। तपोवन डैम में फँसे हुए 16 लोगों को उत्तराखंड पुलिस सुरक्षित स्थानों पर पहुँचा रही है। श्रीनगर में पानी का बहाव सामान्य हो गया है। हमारा सहयोग दें, सुरक्षित स्थान पर बने रहें। लोगों से अपील है कि बेचैन न हों। हमारी टीमें मदद में लगी हुई हैं। राहत बचाव कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। अपनो और अपनो का ध्यान रखें, ख़ुद को सुरक्षित स्थान पर तुरंत ले जाएँ। हमारी राहत बचाव टीम की मदद करें: उत्तराखंड प्रशाशन




9-10 शव नदी से बरामद:

उत्तराखंड में तपोवन बांध के पास एक निर्माणाधीन सुरंग थी जहाँ लगभग 20 मजदूर फंसे हुए हैं। घटनास्थल पर तैनात ITBP की टीम बचाव अभियान चला रही है। लापता लोगों की जानकारी जुटाने के लिए हम एनटीपीसी की प्रबंधन टीम के संपर्क में हैं| यह संदेह है कि साइट पर लगभग 100 कार्यकर्ता थे। जिनमें से 9-10 शव नदी से बरामद किए गए हैं। सर्च ऑपरेशन चल रहा है। जल्द ही भारतीय सेना की टीम पहुंचने वाली है , 250 आईटीबीपी के जवान मौजूद हैं: एसएस देसवाल, डीजी, आईटीबीपी





बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर कहा,''उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखण्ड के चमोली जिले में एवलांच अर्थात हिमस्खलन के बाद निचले कई इलाकों में हुई भारी जान-माल की तबाही की खबर अति-दुःखद। केन्द्र इस आपदा से निपटने में राज्य सरकार की हर प्रकार की सहायता तत्काल सुनिश्चित करे, बीएसपी की यह माँग।




राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने जताया दुख

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि जोशीमठ, उत्तराखंड के पास ग्लेशियर के फटने की घटना से बहुत चिंतित हूं। लोगों की सुरक्षा के लिए कामना करता हूं। मुझे विश्वास है कि राहत टीम जल्द से जल्द इस मुसीबत से पार पा लेंगे।


गंगा नदी का मामला इसलिए हम भी सतर्कः नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने को लेकर जानकारी एकत्र कर रहे हैं। हमारे अधिकारी वहां के अधिकारियों के संपर्क में हैं। चूंकि यह गंगा नदी का मामला है, इसलिए हमें चिंता करने की जरूरत है।



150 से अधिक श्रमिकों की मौत की आशंका

तपोवन एनटीपीसी ऊर्जा संयंत्र के परियोजना स्थल प्रभारी के मुताबिक 150 से अधिक श्रमिकों की मौत की आशंका है। वहीं अब तक तीन शव मिले हैं। आईटीबीपी के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी




16 लोगों को पुलिस ने सुरक्षित स्थानों पर भेजा 

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा, 'तपोवन बांध में फंसे 16 लोगों को पुलिस ने सुरक्षित स्थानों पर भेजा है।'




चमोली के तपोवन इलाके में एनटीपीसी साइट से तीन शव बरामद हुए: आईटीबीपी 



उत्तराखंड के चमोली ज़िले में अकस्मात ग्लेशियर टूटने से उत्पन्न परिस्थितियों को लेकर प्रशासन सजग है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद राहत और बचाव कार्य देख रहे हैं: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा



उत्तराखंड: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जोशीमठ के तपोवन इलाके में सेना और आईटीबीपी के जवानों से ग्लेशियर टूटने से हुए नुकसान की जानकारी ली।



उत्तराखंड पुलिस ने कहा,''राहत की खबर ये है कि श्रीनगर से आगे अलकनंदा का बहाव सामान्य हो गया है। तपोवन इलाक़े में उत्तराखंड पुलिस और एसडीआरएफ़ द्वारा युद्ध स्तर पर बचाव कार्य किया जा रहा है।



बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा,'' देवभूमि उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा में फंसे स्थानीय निवासियों एवं राहत व बचाव कार्यों में लगे लोगों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।



चमोली में ग्लेशियर फटने से बाढ़ त्रासदी बेहद दुखद

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा,'' चमोली में ग्लेशियर फटने से बाढ़ त्रासदी बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएँ उत्तराखंड की जनता के साथ हैं। राज्य सरकार सभी पीड़ितों को तुरंत सहायता दें। कांग्रेस साथी भी राहत कार्य में हाथ बटाएँ।



उत्तराखंड ग्लेशियर हादसे पर गृहमंत्री ने राज्य सरकार को केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का दिया भरोसा

-उत्तराखंड में आज सुबह 11 बजे जोशीमठ के आसपास एक बहुत बड़ी दुर्घटना हुई। ग्लेशियर टूटने से पानी का बहाव बहुत बड़ा है, पहले ऋषिगंगा और बाद में अलकनंदा में जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। कुछ लोगों के हताहत होने की प्राथमिक सूचना मिली है| NDRF की 3 टीमें वहां पहुंच गई हैं, बाकी टीमें दिल्ली से रवाना होने के लिए तैयार हैं। मेरी मुख्यमंत्री से बात हुई वो रास्ते में हैं। वायुसेना को बचाव कार्य में लगाने की पूरी तैयार कर ली है। हादसे के लिए जितनी मदद की जरूरत है वो मदद केंद्र सरकार उत्तराखंड सरकार को देगी: गृह मंत्री




-NDRF रवाना हो चुकी है। ITBP के जवान वहां पहुंच चुके हैं। हमारी SDRF की टीम भी वहा पहुंच चुकी है। सारे जगह रेड अलर्ट हो चुका है। 100-150 के बीच जनहानि हो सकती है: उत्तराखंड के मुख्य सचिव



ग्लेशियर फटने से वहां बन रहे बांध को क्षति पहुंची है। मानवक्षति के बारे में अभी अधिकृत तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। पानी की तीव्रता चमोली तक आते-आते काफी कम हो गई है। गृह सचिव से मेरी बात हो गई है और गृह मंत्री से थोड़ी देर में बात करूंगा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री




यह बेहद चौंकाने वाली त्रासदी: निर्मला सीतारमण:

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा,यह बेहद चौंकाने वाली त्रासदी है। यह एक प्राकृतिक आपदा है। गृह मंत्री ने उत्तराखंड सरकार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है|




कैबिनेट सचिवालय में बुलाई गई बैठक

उत्तराखंड के चमोली में राहत कार्यों को लेकर कैबिनेट सचिवालय में एक बैठक बुलाई गई है। बैठक में महानिदेशक और गृह मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे।



बचाव कार्य के लिए वायुसेना ने तैनात किए तीन हेलिकॉप्टर
भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने कहा, 'बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों में मदद के लिए देहरादून और आस-पास के क्षेत्रों में वायुसेना के दो एमआई-17 और एक एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर सहित तीन हेलिकॉप्टर को तैनात किया गया है। जमीन पर आवश्यकता के अनुसार अधिक विमान तैनात किए जाएंगे।'




देवभूमि उत्तराखंड में उत्पन्न हुई प्राकृतिक आपदा से निपटने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी| देवभूमि उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से उत्पन्न हुई आपदा में अनेक नागरिकों के कालकवलित होने की सूचना से मन दुखी है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति, शोकसंतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें: UP CM



PM मोदी ने उत्तराखंड CM और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। उन्होंने बचाव और राहत कार्य का जायज़ा लिया। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव मदद प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं|मैं उत्तराखंड की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा हूं। भारत उत्तराखंड के साथ खड़ा है और राष्ट्र सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता है। वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार बात कर रहा हूं और एनडीआरएफ की तैनाती, बचाव और राहत कार्यों पर अपडेट ले रहा हूं: प्रधानमंत्री




ITBP को सुबह 10 बजे के पास सूचना मिली थी कि ऋषि गंगा के ऊपर अचानक पानी का बहाव बढ़ गया और जोरों की आवाज आई।  वहां कुछ मजदूर काम कर रहे थे। हम स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई कर रहे हैं। हमाने 200 से ज़्यादा जवानों को तैनात किया है। स्थिति नियंत्रण में है: ITBP के प्रवक्ता




चमोली और जोशीमठ के आसपास ग्लेशियर फटने से बांध पर असर हुआ है। ग्लेशियर ऋषिगंगा पर आकर गिरा है, बीआरओ द्वारा जो ब्रिज बनाया जा रहा था उस पर भी असर हुआ है। SDRF और ITBP पहले से जोशीमठ में है। हम NDRF की 3-4 टीमों को रवाना कर रहे हैं: एस.एन.प्रधान, NDRF DG



उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा की सूचना के संबंध में मैंने CM त्रिवेंद्र सिंह रावत, DG ITBP व DG NDRF से बात की। सभी संबंधित अधिकारी लोगों को सुरक्षित करने में युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। NDRF की टीमें बचाव कार्य के लिए निकल गयी हैं। देवभूमि को हर संभव मदद दी जाएगी| NDRF की कुछ और टीमें दिल्ली से एयरलिफ्ट करके उत्तराखंड भेजी जा रही हैं। हम वहां स्थिति को निरंतर मॉनिटर कर रहे हैं: गृह मंत्री अमित शाह




100-150 लोगों के हताहत होने की खबर

चमोली ज़िले में बाढ़ से 100-150 लोगों के हताहत होने की आशंका है| यह जानकारी उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने दी।





राहत की ख़बर है कि नंदप्रयाग से आगे अलकनंदा नदी का बहाव सामान्य हो गया है। नदी का जलस्तर सामान्य से अब 1 मीटर ऊपर है लेकिन बहाव कम होता जा रहा है। राज्य के मुख्य सचिव, आपदा सचिव, पुलिस अधिकारी एवं मेरी समस्त टीम आपदा कंट्रोल रूम में स्थिति पर लगातार नज़र रख रही है: उत्तराखंड CM





उत्तर प्रदेश CM योगी ने अधिकारियों और SDRF को हाई-अलर्ट पर रहने का दिया निर्देश:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में बांध के टूटने से उत्पन्न हुई परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश में संबंधित विभागों, अधिकारियों और SDRF को हाई-अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है| मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के किनारे स्थित सभी जनपदों के ज़िलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को पूरी सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए हैं|






मुख्यमंत्री ने कहा- जनहानि की सूचना नहीं

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अभी तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत से फोन पर बात की।




अमित शाह ने बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के चमोली जिले में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उत्तराखंड के मुख्य सचिव, केंद्रीय गृह सचिव और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के साथ समन्वय और राहत का जारी है। वायु सेना और अन्य आपदा राहत बल को स्टैंडबाय पर रखा गया है।



नंदप्रयाग से आगे अलकनंदा का बहाव हुआ सामन्य

मुख्यमंत्री रावत ने कहा, 'राहत की खबर ये है कि नंदप्रयाग से आगे अलकनंदा नदी का बहाव सामान्य हो गया है। नदी का जलस्तर सामान्य से अब 1 मीटर ऊपर है लेकिन बहाव कम होता जा रहा है। राज्य के मुख्य सचिव, आपदा सचिव, पुलिस अधिकारी एवं मेरी समस्त टीम आपदा कंट्रोल रूम में स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।'



सभी जिलाधिकारियों को भेजी गई आपदा चेतावनी

सभी जिलाधिकारियों को आपदा चेतावनी भेजी गई है। जिसमें कहा गया है, 'उत्तराखंड में नंदादेवी ग्लेशियर के एक हिस्से के टूटने की रिपोर्ट मिली है। गंगा नदी पर बसे जिलों को हाई अलर्ट पर रहने की आवश्यकता है और जल स्तर की 24 घंटे निरंतर निगरानी करने की आवश्यकता है। यदि जरूरत हो तो लोगों को बाहर निकालने और सुरक्षित स्थान पर ले जाने की आवश्यकता है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी फ्लड कंपनी को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। कृपया स्थानीय स्तर पर भी समन्वय करें।'



 एनडीआरएफ की तीन टीमों को देहरादून से किया गया रवाना

धौलीगंगा में बड़े पैमाने पर आई बाढ़ कोलेकर गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा, 'आईटीबीपी की दो टीमें मौके पर पहुंचीं हैं। एनडीआरएफ की तीन टीमों को देहरादून से रवाना किया गया है और 3 अतिरिक्त टीमें शाम तक वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद से वहां पहुंचेंगी। एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन पहले से ही मौके पर मौजूद है।'




सभी धैर्य बनाए रखें: CM
मुख्यमंत्री रावत ने कहा, 'मैं स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं। मेरी सभी से विनती है कि कृपया कोई भी पुराने वीडियो शेयर करके पैनिक ना फैलाएं। स्थिति से निपटने के सभी जरूरी कदम उठा लिए गए हैं। आप सभी धैर्य बनाए रखें।'



मुख्यमंत्री रावत ने कहा,''अगर आप प्रभावित क्षेत्र में फंसे हैं, आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो कृपया आपदा परिचालन केंद्र के नम्बर 1070 या 9557444486 पर संपर्क करें। कृपया घटना के बारे में पुराने वीडियो से अफवाह न फैलाएं। आप 1905 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं| मैं स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूँ - मेरी सभी से विनती है कि कृपया कोई भी पुराने video share कर panic ना फैलाएँ। स्थिति से निपटने के सभी ज़रूरी कदम उठा लिए गए हैं । आप सभी धैर्य बनाए रखें।





-आवश्यक सूचना जनमानस को सूचित किया जाता है कि तपोवन रैणी क्षेत्र में ग्लेशियर आने के कारण ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट को क्षति पहुँची है,जिससे नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है,ज़िस कारण अलकनंदा नदी किनारे रह रहे लोगों से अपील है कि  अतिशीघ्र सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।





मुख्यमंत्री रावत ने कहा,'''चमोली के रिणी गांव में ऋषिगंगा प्रोजेक्ट को भारी बारिश व अचानक पानी आने से क्षति की संभावना है। नदी में अचानक पाने आने से अलकनंदा के निचले क्षेत्रों में भी बाढ़ की संभावना है। तटीय क्षेत्रों में लोगों को अलर्ट किया गया है। नदी किनारे बसे लोगों को क्षेत्र से हटाया जा रहा है।एहतियातन भागीरथी नदी का फ्लो रोक दिया गया है। अलकनन्दा का पानी का बहाव रोका जा सके इसलिए श्रीनगर डैम तथा ऋषिकेष डैम को खाली करवा दिया है। SDRF अलर्ट पर है। मेरी आपसे विनती है अफवाहें न फैलाएं। सरकारी प्रमाणिक सूचनाओं पर ही ध्यान दें। मैं स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं।चमोली ज़िले से एक आपदा का समाचार मिला है। ज़िला प्रशासन, पुलिस विभाग और आपदा प्रबंधन को इस आपदा से निपटने की आदेश दे दिए हैं। किसी भी प्रकार की अफ़वाहों पर ध्यान ना दें । सरकार सभी ज़रूरी कदम उठा रही है।




ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट हुआ क्षतिग्रस्त

चमोली पुलिस ने कहा, 'तपोवन क्षेत्र में एक ग्लेशियर टूटने से ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त हो गया है। अलकनंदा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जाती है।'





रैनी गांव पहुंचे बचावकर्मी

चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र के रेनी गांव में एसडीआरएफ और दमकल के बचावकर्मी पहुंच गए हैं।



आईटीबीपी ने कहा, 'रेनी गांव के पास धौली गंगा में भारी बाढ़ देखी गई। यहां बादल फटने या जलाशय टूटने के कारण कुछ जलस्रोतों में बाढ़ आ गई। इससे नदी किनारे बने घर नष्ट हो गए। बहुत से लोगों के हताहत होने की आशंका है। बचाव के लिए सैकड़ों आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंच रहे हैं।'



सीएम बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, 'चमोली जिले से एक आपदा की सूचना मिली है। जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभागों को स्थिति से निपटने के लिए निर्देशित किया गया है। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है।'




घटनास्थल के लिए रवाना हुए जिलाधिकारी

चमोली के जिलाधिकारी ने अधिकारियों को धौली गंगा नदी के किनारे बसे गांवों में रहने वाले लोगों को बाहर निकालने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।



धौली गंगा नदी का जल स्तर बढ़ा

धौली गंगा नदी का जल स्तर बढ़ गया है। ऐसा चमोली जिले के तपोवन क्षेत्र के रैनी गांव में एक बिजली परियोजना के पास अचानक हिमस्खलन के बाद हुआ।




चमोली जिले के तपोवन क्षेत्र के रैनी गाँव में एक बिजली परियोजना के पास अचानक हिमस्खलन के बाद धौलीगंगा नदी का जल स्तर बढ़ गया।चमोली के जिलाधिकारी ने अधिकारियों को धौलीगंगा नदी के किनारे बसे गांवों में रहने वाले लोगों को बाहर निकालने का निर्देश दिया है।तपोवन क्षेत्र में एक ग्लेशियर के टूटने से ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त हो गया है। अलकनंदा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जाती है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।