मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तराखंड:चमोली जिले में ग्लेशियर फटने से भारी तबाही, कई घर नष्ट, ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट भी क्षतिग्रस्त, 100-150 लोग हुए हताहत

चमोली: उत्तराखंड के के चमोली जिले के जोशीमठ में बड़ा हादसा हुआ है| जोशीमठ में ग्लेशियर फटने से भारी बाढ़ आ गई और बांध बह गए हैं| इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है| चमोली जिले के तपो…

उत्तराखंड:चमोली जिले में ग्लेशियर फटने से भारी तबाही, कई घर नष्ट, ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट भी क्षतिग्रस्त, 100-150 लोग हुए हताहत
उत्तराखंड:चमोली जिले में ग्लेशियर फटने से भारी तबाही, कई घर नष्ट, ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट भी क्षतिग्रस्त, 100-150 लोग हुए हताहत | फ़ोटो: TVL News

चमोली: उत्तराखंड के के चमोली जिले के जोशीमठ में बड़ा हादसा हुआ है| जोशीमठ में ग्लेशियर फटने से भारी बाढ़ आ गई और बांध बह गए हैं| इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है| चमोली जिले के तपोवन क्षेत्र के रैनी गाँव में एक बिजली परियोजना के पास अचानक हिमस्खलन के बाद धौलीगंगा नदी का जल स्तर बढ़ गया। चमोली के जिलाधिकारी ने अधिकारियों को धौलीगंगा नदी के किनारे बसे गांवों में रहने वाले लोगों को बाहर निकालने का निर्देश दिया है| जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।



तपोवन इलाके में एक ग्लेशियर के टूटने से ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त हो गया है। अलकनंदा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जाती है| चमोली जिले में आई बाढ़ के चलते 100-150 लोगों के हताहत होने की खबर नहीं है। यह जानकारी उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने दी। उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया,''चमोली ज़िले में बाढ़ से 100-150 लोगों के हताहत होने की आशंका है|



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के चमोली जिले में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उत्तराखंड के मुख्य सचिव, केंद्रीय गृह सचिव और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के साथ समन्वय और राहत का जारी है। वायु सेना और अन्य आपदा राहत बल को स्टैंडबाय पर रखा गया है।



ग्लेशियर फटने के कारण जलस्रोतों में बाढ़ आ गई और नदी किनारे के कई घर नष्ट हो गए। इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है|हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका। बचाव के लिए सैकड़ों आईटीबीपी के जवान पहुंचे| बचावकर्मी चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र के रेनी गाँव पहुँचे।




चमोली पुलिस ने कहा,''तपोवन क्षेत्र में एक ग्लेशियर के टूटने से ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त हो गया है। अलकनंदा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं| चमोली के जिलाधिकारी ने अधिकारियों को धौलीगंगा नदी के किनारे बसे गांवों में रहने वाले लोगों को बाहर निकालने का निर्देश दिया है|जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।



Massive flood in Dhauliganga पर बाढ़ पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा,''ITBP की दो टीमें मौके पर पहुंचीं, NDRF की तीन टीमों को देहरादून से रवाना किया गया और 3 अतिरिक्त टीमें शाम तक IAF हेलिकॉप्टर की मदद से वहाँ पहुँचेंगी। एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन पहले से ही मौके पर|



उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा,चमोली के रिणी गांव में ऋषिगंगा प्रोजेक्ट को भारी बारिश व अचानक पानी आने से क्षति की संभावना है। नदी में अचानक पानी आने से अलकनंदा के निचले क्षेत्रों में भी बाढ़ की संभावना है। तटीय क्षेत्रों में लोगों को अलर्ट किया गया है। नदी किनारे बसे लोगों को हटाया जा रहा है| रावत ने कहा,''एहतियातन भागीरथी नदी का फ्लो रोक दिया गया है। अलकनन्दा का पानी का बहाव रोका जा सके इसलिए श्रीनगर डैम तथा ऋषिकेष डैम को खाली करवा दिया है। SDRF अलर्ट पर है। मेरी आपसे विनती है अफवाहें न फैलाएं। मैं स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं|




रावत ने कहा,''यदि आप प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं और आपको किसी सहायता की आवश्यकता है। कृपया आपदा परिचालन केंद्र संख्या 1070 या 9557444486 पर संपर्क करें|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।