हरियाणा सरकार ने शुरू की टेलीमेडिसिन सेवा , बोले अनिल विज- कोरोना में आयुर्वेदिक दवाओं का है बहुत बड़ा रोल, लोगों को मालुम नहीं है...
नई दिल्ली: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा,''कोरोना में आयुर्वेदिक दवाओं का बहुत बड़ा रोल है। लोगों को मालुम नहीं है कि कब कौन सी दवा लेनी है। इसलिए मैंने आज से टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की है। 107…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
हरियाणा सरकार ने शुरू की टेलीमेडिसिन सेवा , बोले अनिल विज- कोरोना में आयुर्वेदिक दवाओं का है बहुत बड़ा रोल, लोगों को मालुम नहीं है... | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा,''कोरोना में आयुर्वेदिक दवाओं का बहुत बड़ा रोल है। लोगों को मालुम नहीं है कि कब कौन सी दवा लेनी है। इसलिए मैंने आज से टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की है। 1075 पर जब कोई फोन करेगा तो विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बताएगी की कौन से लक्षण में कौन सी दवा लेनी है|
विज ने कहा,''हरियाणा के सारे अस्पतालों को हम ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बनाने जा रहे हैं। 6 प्लांट शुरू हो गए हैं। 60 प्लांट केंद्र सरकार ने हमें और मंजूर किए हैं। सभी अस्पतालों में इसे लगाने का काम शुरू हो गया है| हमने निजी अस्पतालों को भी हिदायत दे दी है कि हर निजी अस्पताल को भी अपनी आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाना पड़ेगा। अगर वे नहीं लगाएंगे तो सख्त कार्रवाई करेंगे|
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा,''अगर कोई भी मुनाफाखोरी करने की कोशिश करेगा और दवा के ज्यादा पैसे लेगा तो इसके लिए हमने एक हेल्पलाइन बनाई है। इसकी निगरानी खुद DGP कर रहे हैं। इसका नंबर 18001801314 है। इस पर कोई भी फोन करके बता सकता है। उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। हमने 40-45 लोगों को गिरफ्तार किया है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।