छपरा:बिहार के छपरा सदर अस्पताल और आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने वाले 17 डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सिविल सर्जन डॉ जनार्दन प्रसाद सुकुमार ने बताया, ''अनुपस्थित डॉक्टरों से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।''
बता दें कि डीएम डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे बुधवार को छपरा सदर अस्पताल स्थित आईसोलेशन वार्ड सह कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे थे| इस दौरान 17 डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित मिलें | जिसके बाद डीएम ने अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए| जिसके बाद विभाग की ओर से अनुपस्थित रहने वाले 17 डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है|
अनुपस्थित पाये गए जो निम्नवत है:
1.डा० रत्नेश्वर प्रसाद, चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी
2. डा० सुरेन्द्र महतो, चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी
3. डा0 रिषि कपूर, चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी
4.डा० नितेश, चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी
5.डा० अमन कुमार, चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी
6. डा० अनुज कुमार वर्मा, चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी
7. डा० अर्जुन कुमार, चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी
8. डा0 राकेश कुमार, चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी
9. डा० निशांत सौरभ, चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी
10. डा0 रवि रेशव, चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी
11. डा० सेतु वरूण चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी
12. डा० आदित्य विकम.. चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी
13. डा० सुब्रत कुमार चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी
14. डा0 अमरेश कुमार, चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी
15. डा० अरविन्द कुमार, चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी
16. डा० विद्या भारती, चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी
17. डा० मिथिलेश कुमार , चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी
उपरोक्त संबंधित चिकित्सको को निदेर्शित है कि किस परिस्थिति में अनुपस्थित थे का स्टष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर देना सुनिशिचित करेगें ताकि ससमय अपर समाहर्ता सारण छपरा को प्रतिवेदन भेजा सके।