मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

'मैं तो कोविड वैक्सीन नही लगवाऊंगा': हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज

चंडीगढ़: कोविड-19 के ख़िलाफ़ देश भर में टीकाकरण का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया| इस बीच हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि वह टीका नहीं लगवाएंगे| उन्होंने कहा,''मुझे अब वैक्सीन की जरूरत…

'मैं तो कोविड वैक्सीन नही लगवाऊंगा': हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज
'मैं तो कोविड वैक्सीन नही लगवाऊंगा': हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज | फ़ोटो: TVL News

चंडीगढ़: कोविड-19 के ख़िलाफ़ देश भर में टीकाकरण का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया|  इस बीच हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि वह टीका नहीं लगवाएंगे| उन्होंने कहा,''मुझे अब वैक्सीन की जरूरत नही है क्योंकि कोविड होने के बाद मेरी एंटीबाडी 300 बनी है जोकि बहुत ज्यादा है| साथ ही अनिल विज ने लोगों से टीका लगवाने की अपील की है|




अनिल विज ने ट्वीट किया, "आज आम जनता के लिए कोरोना वैक्सीन शुरू होने जा रही है । सब को निस्संकोच लगवानी चाहिए । मैं तो नही लगवा पाऊंगा क्योंकि कोविड होने के बाद मेरी एंटीबाडी 300 बनी है जोकि बहुत ज्यादा है । शायद मैंने जो ट्रायल वैक्सीन लगवाई थी इसमे उसका भी योगदान हो ।  मुझे अभी वैक्सीन की जरूरत नही है 




बताते चलें कि कोविड-19 के ख़िलाफ़ देश भर में टीकाकरण का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया| कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान का दूसरा चरण 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और र विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 45 से ज्यादा उम्र वाले लोगों का भी होगा टीकाकरण|



 इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का पहला टीका लगवाया। पीएम मोदी सुबह-सुबह दिल्ली एम्स पहुंचे और वैक्सीन की पहली खुराक ली| देश के चिकित्सको औऱ वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए पीएम ने उन सभी लोगों से की कोविड का टीका लगवाने की अपील|प्रधानमंत्री ने कहा,''कोरोना वायरस के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूती देने में जिस तेज़ी से हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने काम किया है वो उल्लेखनीय है। जो लोग वैक्सीन लेने योग्य हैं मैं उन सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील करता हूं। साथ मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाते हैं|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।