चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने कैथल, पानीपत, जींद, रोहतक, चरखी, दादरी, सोनीपत और झज्जर में वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल इंटरनेट सर्विस (2 जी/3 जी/4 जी /सीडीएमए / जीपीआरएस), एसएमएस सर्विस और सभी डोंगल सर्विस पर लगी सस्पेंशन को बढ़कर 3 फरवरी को शाम 5 बजे तक कर दिया है।
बता दें कि इससे पहले हरियाणा सरकार ने 31 जनवरी शाम 5 बजे तक अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी, सोनीपत, पलवल, झज्जर और सिरसा में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित किया था। हरियाणा सरकार ने 22 में से 17 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं थी|