मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रायबरेली: स्वामी प्रसाद मौर्य ने पंजीकृत श्रमिकों के बेटियों को साइकिल और हितलाभ योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि किया वितरण

रायबरेली: रायबरेली जिले के बछरांवा विकासखंड के मिनी इनडोर स्टेडियम किदवई पार्क में आज सूबे के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पहुचे जहाँ मिशन शक्ति के तहत उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मक…

रायबरेली: स्वामी प्रसाद मौर्य ने पंजीकृत श्रमिकों के बेटियों को साइकिल और हितलाभ योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि किया वितरण
रायबरेली: स्वामी प्रसाद मौर्य ने पंजीकृत श्रमिकों के बेटियों को साइकिल और हितलाभ योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि किया वितरण | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: रायबरेली जिले के बछरांवा विकासखंड के मिनी इनडोर स्टेडियम किदवई पार्क में आज सूबे के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पहुचे  जहाँ मिशन शक्ति के तहत उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को दो करोड़ दस लाख अठारह हजार दो सौ उन्तालीस रूपए का हित लाभ वितरण व मिशन शक्ति अभियान जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 




जिसके मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्य मंत्री श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उत्तर प्रदेश सरकार व उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक राम नरेश रावत ने की। वहीं कार्यक्रम में पंजीकृत श्रमिकों के बेटी व बेटियों को साइकिल (101 साइकिल) व 15 सौ रुपए इसके साथ ही हितलाभ योजना के लाभार्थियों को भी सहायता राशि वितरित की गई। श्रमिक पंजीकरण के नए श्रमिकों का पंजीकरण भी आयोजित मेले में किया गया। 




वहीं सम्मान समारोह में कार्यक्रम में माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया कि हर साल नवीनीकरण की जगह प्रति तीन वर्ष पर नवीनीकरण की व्यवस्था की गई। वही पंजीयन व नवीनीकरण शुल्क पचास रुपए से घटाकर बीस रुपए कर दिया गया। लगातार पंजीयन का कार्यक्रम चलाने के लिए अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया। वहीं पूर्व में पंजीयन कराने के लिए 90 दिन की मजदूरी का प्रमाण पत्र देना होता था। अब केवल स्वप्रमाणित के आधार पर पंजीयन किया जाता हैं। 




अब पंजीयन के लिए कार्यालय जाने की जरूरत नहीं ऑनलाइन व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई। किसी भी जन सुविधा केंद्र पर बैठकर के ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। 20 मार्च 2020 तक पंजीकृत मजदूर को लगातार तीन माह तक 1-1 हजार रुपए दिया गया। कोविड-19 महामारी के चलते अक्टूबर 2020 से मार्च 2021 तक निशुल्क पंजीयन की व्यवस्था की गई।








रिपोर्ट- अभिषेक बाजपेयी 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।