मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार कल, शाम 4 बजे राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। करीब सवा दो साल बाद होने जा रहे इस विस्तार में दो नए मंत्री ब…

हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार कल, शाम 4 बजे राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह
हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार कल, शाम 4 बजे राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह | फ़ोटो: TVL News

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। करीब सवा दो साल बाद होने जा रहे इस विस्तार में दो नए मंत्री बनेंगे। एक मंत्री जननायक जनता पार्टी के कोटे से बनना है और दूसरा मंत्री भाजपा के कोटे से बनाया जाना है। भाजपा से डॉ. कमल गुप्ता व जजपा से देवेंद्र बबली को मंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।



हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को होने जा रहा है।शाम चार बजे दो नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा। हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया,''हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार कल किया जाएगा। शाम 4 बजे हरियाणा राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा|




नववर्ष से पहले सरकार दो विधायकों को मंत्री पद का तोहफा देगी। अभी 12 मंत्री हैं और दो ही नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जानी है। मंत्रिमंडल विस्तार का खाका खींचने में भाजपा नेतृत्व लंबे समय से लगा हुआ था। सीएम मनोहर लाल के अलावा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की भी पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनेक बार बैठकें हुईं। जिस पर मुहर क्रिसमस से पहले लगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।