मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कृषि कानूनों के खिलाफ SAD ने अमृतसर से शुरू की किसान मार्च, हरसिमरत कौर का केंद्र को चेतावनी- अभी भी मौका है काले कानून को सुधारने..

अमृतसर: कृषि कानूनों के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में अमृतसर से किसान मार्च शुरू की। एसएडी के अध्यक्ष ने बताया, "हम राज्यपाल को एक ज्ञापन देंगे, जिसमें केंद्र और र…

कृषि कानूनों के खिलाफ SAD ने अमृतसर से शुरू की किसान मार्च, हरसिमरत कौर का केंद्र को चेतावनी- अभी भी मौका है काले कानून को सुधारने..
कृषि कानूनों के खिलाफ SAD ने अमृतसर से शुरू की किसान मार्च, हरसिमरत कौर का केंद्र को चेतावनी- अभी भी मौका है काले कानून को सुधारने.. | फ़ोटो: TVL News

अमृतसर: कृषि कानूनों के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में अमृतसर से किसान मार्च शुरू की।  एसएडी के अध्यक्ष ने बताया, "हम राज्यपाल को एक ज्ञापन देंगे, जिसमें केंद्र और राष्ट्रपति से अनुरोध किया जाएगा कि संसद सत्र को फिर से बुलाया जाए और कृषि कानूनों को वापस लिया जाए।"



पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने आज बठिंडा के तलवंडी साबो में तख्त श्री दमदमा साहिब का दौरा किया। वह कृषि कानूनों के खिलाफ तलवंडी साबो से पार्टी के किसान मार्च का नेतृत्व कर रही हैं। मार्च का समापन राजभवन में होगा।



SAD नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि,'चंडीगढ़ में हम गवर्नर साहब को अपना रोष पत्र देंगे ताकि वो राष्ट्रपति को इस काले कानून को वापिस लेने के लिए कहें। लोकसभा और राज्यसभा का नया सत्र बुलाया जाए। जहां किसानों की शंकाओं को दूर कर, विरोधियों की सहमति से एक ऐसा बिल बने जिसमें MSP शामिल हो|




हरसिमरत कौर ने कहा कि ये शुरुआत है केंद्र सरकार को संदेश देने के लिए कि आज चंडीगढ़ तो कल दिल्ली होगी। आपके पास अभी भी मौका है कि इस काले कानून को बदल कर इसमें सुधार कर लें। जब देश भर की जनता दिल्ली में इकट्ठी होगी तब आपके पास कोई चारा नहीं रह जाएगा|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।