चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के AIG को रिश्वत देने के आरोप में पंजाब के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सुंदर शाम अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब की विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को उनके खिलाफ सतर्कता जांच के सिलसिले में AIG मनमोहन कुमार को 50 लाख रूपये की रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निवारण एक्ट के तहत FIR दर्ज़ की गई और आरोपी से 50 लाख रु. बरामद किए गए|
बता दें कि, सुंदर शाम अरोड़ा पहले कांग्रेस में थे और कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में मंत्री रहे। कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा जॉइन कर ली थी।
विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) पंजाब ने ब्यूरो के एक सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) को 50 लाख रुपये की रिश्वत देने के आरोप में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को गिरफ्तार किया है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो पंजाब के मुख्य निदेशक वरिंदर कुमार ने कहा कि इस संबंध में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो फ्लाइंग स्क्वाड के AIG मनमोहन कुमार के बयान पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 8 के तहत 15-10-2022 दर्ज की गई है।
उन्होंने आगे बताया कि एआईजी मनमोहन कुमार ने शिकायत की है कि अरोड़ा ने उनसे 14 अक्टूबर, 2022 को मुलाकात की और उनके खिलाफ दर्ज सतर्कता जांच में पक्ष लेने के लिए उन्हें एक करोड़ रुपये की पेशकश की। वीबी प्रमुख ने आगे कहा कि पूर्व मंत्री ने अगले दिन यानी 15 अक्टूबर, 2022 को 50 लाख रुपये और बाद की तारीख में शेष राशि का भुगतान करने की पेशकश की है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिश्वत का मामला दर्ज करने के आदेश देने वाले मुख्य निदेशक को एआईजी ने अवगत करा दिया है. इस मामले में अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 50 लाख रुपये बरामद किए गए हैं. इस मामले में आगे की जांच जारी है।