भोपाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में एमबीबीएस हिंदी पाठ्यक्रम पुस्तक का विमोचन किया। शाह ने कहा,''आज का दिन भारत के शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। जब भी आने वाले दिनों में इतिहास लिखा जाएगा आज के दिन को स्वर्ण के अक्षरों से लिखा जाएगा। ये देश में शिक्षा क्षेत्र के पुनर्जागरण का क्षण है|
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,'' नई शिक्षा नीति में PM ने प्राथमिक शिक्षा, टेक्निकल और मेडिकल की शिक्षा में बच्चे की मातृभाषा को अहमियत देकर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। शिवराज सिंह सरकार ने देश में सबसे पहले मेडिकल की शिक्षा हिंदी में शुरू करके PM मोदी की इच्छा की पूर्ती की है|
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,''आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में मध्य प्रदेश की धरती पर होगी। हिंदी की पढ़ाई गरीब बच्चों की जिंदगी में एक नया प्रकाश लेकर आएगी|
चौहान ने कहा,''आज प्रदेश के वो बच्चे जो प्राथमिक शिक्षा में अंग्रेजी माध्यम से नहीं पढ़े उनकी जिंदगी में एक नया सवेरा हो रहा है। आज का दिन इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। हम शिक्षा को अंग्रेजी की गुलामी से मुक्त करेंगे|
मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा,'आज का दिन देश और प्रदेश के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज पहली बार हम मध्य प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में शुरू करेंगे। हिंदी में पढ़ाई हो ये लगातार चर्चा का विषय था। इससे देश के हिंदी भाषी युवाओं के जीवन में परिवर्तन आएगा|