मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

तमिलनाडु : विरुद्धनगर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 11 लोगों की मौत, 36 घायल, PM मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख

विरुधुनगर/चेन्नई: तमिलनाडु के विरुधुनगर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लगने से भीषण विस्फोट हो गया है| विरुद्धनगर जिले के सत्तूर में एक निजी पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लगने से हुए…

तमिलनाडु : विरुद्धनगर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 11 लोगों की मौत, 36 घायल, PM मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख
तमिलनाडु : विरुद्धनगर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 11 लोगों की मौत, 36 घायल, PM मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख | फ़ोटो: TVL News

विरुधुनगर/चेन्नई: तमिलनाडु के विरुधुनगर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लगने से भीषण विस्फोट हो गया है| विरुद्धनगर जिले के सत्तूर में एक निजी पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लगने से हुए विस्फोट सेमें15 लोगों की मौत हो गई, वहीं 3 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए|



विरुधुनगर में पटाखे की एक फैक्ट्री में आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है, वहीँ 36 घायल हो गए| सीएम ने मृतकों के परिजनों को 3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा की| वहीं पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 50,000 रुपये की घोषणा की| 



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हादसे पर शोक जताया| PM मोदी ने हादसे पर शोक जताते हुए घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की हैघायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की है| उन्‍होंने् ट्वीट किया, 'तमिलनाडु के विरुद्धनगर में एक आतिशबाजी के कारखाने में विस्‍फोट की घटना से दुखी हूंमेरी संवेदना हादसे में प्रभावित हुए लोगों के परिवार के प्रति है. प्रशासन प्रभा‍वितों की मदद के लिए काम कर रहा है| प्रधानमंत्री राहत कोष से जान गंवाने वाले लोगों को 2 लाख रुपये और 50 हजार रुपये गंभीर रूप से घायलों को दिये जाने की घोषणा की गई है|




कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने राज्य सरकार से पीड़ितों की मदद की अपील की है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, 'तमिलनाडु के विरुधनगर में पटाखा पीड़ितों के परिवार के प्रति दिल से सांत्वना व्क्त करता हूं। जो लोग अभी भी फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए हैं उसके बारे में सोचना हृदय विदारक है। मैं राज्य सरकार से यह अपली करता हूं कि तुरंत बचाव, मदद और राहत मुहैया कराएं।'





तमिलनाडु के दक्षिणी जिले में सत्तूर के निकट पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 11 मजदूरों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। अचानक भीषण विस्फोट होने से आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई| पुलिस ने बताया कि अचानकुलम गांव में स्थित फैक्ट्री में यह विस्फोट उस समय हुआ जब पटाखा बनाने के लिए कुछ रसायनों को मिलाया जा रहा था। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विरुद्धनगर तमिलनाडु की राजधानी चेन्‍नई से करीब 500 किमी दूर है





तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भी हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा,''मैंने जिला अधिकारियों और चिकित्सा विशेषज्ञों को घायलों को सर्वोत्तम उपचार देने का निर्देश दिया है, स्थानीय प्रशंसा से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि मृतक और घायलों के परिवारों को सूचित किया जाए और आवश्यक व्यवस्था की जाए। साथ ही जिला अधिकारियों को नियमित आधार पर ऐसे उद्योगों का निरीक्षण करने को कहा।











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।