मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा के राज में विकास की बत्ती गुल, क़ानून-व्यवस्था में भ्रष्टाचार फ़ुल: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेंद्र सिंह के 'पुलिस पैसे लेकर चलवा रही है अवैध शराब क…

भाजपा के राज में विकास की बत्ती गुल, क़ानून-व्यवस्था में भ्रष्टाचार फ़ुल: अखिलेश यादव
भाजपा के राज में विकास की बत्ती गुल, क़ानून-व्यवस्था में भ्रष्टाचार फ़ुल: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के  विधायक सुरेंद्र सिंह के 'पुलिस पैसे लेकर चलवा रही है अवैध शराब की भट्टी'' बयान को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है।



बलिया जिले के एक भाजपा विधायक के कथित बयान और एक अन्‍य अखबार में छपी खबर (बगैर विद्युतीकरण के थमा दिए मीटर) को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि,'' भाजपा के राज में विकास की बत्ती गुल है और कानून-व्‍यवस्‍था में भ्रष्‍टाचार फुल है|




शुक्रवार को बलिया जिले के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बयान और एक अखबार में छपी खबर के साथ सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,''इधर बिना बिजली लगे ही मीटर आ गये, उधर भाजपा विधायक ही कह रहे हैं कि पुलिसवाले ही अवैध शराब की भट्टी चलवा रहे। मतलब भाजपा के राज में विकास की बत्ती गुल है और क़ानून-व्यवस्था में भ्रष्टाचार फ़ुल है।




समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने जिस खबर को शेयर किया है उसमें लिखा है, महिलाओं को बिना विद्युतीकरण के ही बिजली के मीटर थमा दिये जाने की खबर छपी है|  बगैर विद्युतकरण कराए विभाग ने कई लोगों को मीटर थमा दिए। काफी इंतजार के बाद जब विद्युतीकरण नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया विद्यत विभाग ने मजरा में बगैर विद्युतीकरण कराए 29 नवंबर 2018 को मीटर एवं सीलिंग सर्टिफिकेट थमा दिए थे। तबसे आज तक मजरे में विद्युतकरण नहीं कराया गया है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।