चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के बीच लॉकडाउन 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है| तमिलनाडु सरकार ने राज्य में लॉकडाउन 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है| तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को मतदान होना है|विधानसभा चुनावों के परिणाम में 2 मई को घोषित होंगे|
सरकारी, प्राइवेट संस्थान, दुकानें, औद्योगिक प्रतिष्ठान आदि में कम से कम संख्या में कर्मचारियों को बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जो व्यक्ति कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पहले से लागू पाबंदियों को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है। साथ ही कंटेनमेंट जोन में खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी तरह की हवाई यात्राओं पर प्रतिबंध लगा रहेगा। राज्य सरकार ने 10 साल से कम उम्र के बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं से खास सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही कहा कि सभी मास्क का प्रयोग करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, अन्यथा पुलिस-प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ेगी।
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 479 नए मामले सामने आए हैं, जबकि तीन मरीजों की मौत हुई है। वहीं कुल मामलों की बात करें तो राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 8,51,542 हो गई है, जबकि 12,496 लोगों ने जान गंवाई। इसके अलावा 8,35,024 लोग ठीक हो चुके हैं, जिस वजह से राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या सिर्फ 4022 ही है। वहीं देशभर में 1 मार्च से कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू होगा, जिसके तहत बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को वैक्सीन दी जाएगी।
बता दे 26 फरवरी, 2021 को चुनाव आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख़ों का ऐलान कर दिया है| पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम में 2 मई को घोषित होंगे| पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होगा। पहला चरण- 27 मार्च को होगा, दूसरा- 1 अप्रैल, तीसरा- 6 अप्रैल, चौथा- 10 अप्रैल, पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल, आठवें चरण का मतदान- 29 अप्रैल को होगा||
असम विधानसभा चुनाव 3 चरणों में होंगे- प्रथम चरण का मतदान- 27 मार्च, दूसरे चरण का मतदान- 1 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान -6 अप्रैल को होगा। मतगणना 2 मई को होगी|
-केरल विधानसभा चुनाव- 6 अप्रैल को होंगे; मतगणना 2 मई को होगी|
-तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 6 अप्रैल को होंगे; मतगणना 2 मई को होगी|
-पुडुचेरी में चुनाव 6 अप्रैल को होंगे, मतगणना 2 मई को होगी|