मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अक्टूबर 2026

मध्य प्रदेश: छतरपुर में कांग्रेस नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर (Chhattarpur) जिले में मंगलवार को कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है| छतरपुर में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष Congress Block president) की अज्ञात लोगों ने गोली…

मध्य प्रदेश: छतरपुर में कांग्रेस नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या
मध्य प्रदेश: छतरपुर में कांग्रेस नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या | फ़ोटो: TVL News

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर (Chhattarpur) जिले में मंगलवार को कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है| छतरपुर में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष Congress Block president) की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 




जानकारी के मुताबिक, घुवारा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह परमार उर्फ छोटे राजा पर बाइक सवार दो हमलावरों ने मंगलवार की शाम बड़ा मलहरा के सागर रोड स्थित वेयर हाउस के सामने हेलमेट पहने दो बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां दाग दीं|आनन-फानन में परमार को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। कांग्रेस नेता पर गोली चलाने वालों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।




SP ने बताया, ''कांग्रेस नेता छोटे राजा को गोली लगी थी। उन्हें छतरपुर में अस्पताल लेकर आया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जांच की जा रही है।''




कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि,'' छतरपुर जिले के घुवारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या किये जाने की दुखद ख़बर प्राप्त हुई। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। मै सरकार से माँग करता हूँ कि तत्काल आरोपियों का पता लगाकर उनकी गिरफ़्तारी हो , उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो।



प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है , आज प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है , प्रदेश में हत्याएँ , अपहरण , दुष्कर्म , लूट जैसी घटनाएँ रोज़ घटित हो रही है ? ज़िम्मेदार प.बंगाल , असम में चुनाव प्रचार में जाकर प्रदेश में सुशासन की बड़ी- बड़ी डिंगे हाँक रहे है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 20 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।