छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में शनिवार-रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर वैजापुर टोल पोस्ट के पास ट्रक और टेम्पो (मिनी बस) के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत, जबकि 23 अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में पांच पुरुष, छह महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है।
यह घटना रात करीब 1:00 बजे हुई है| यह सभी लोग बुलढाणा जिले में सैलानी बाबा दरगाह के दर्शन करके नासिक लौट रहे थे।मिनी बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि टेम्पो चालक ने अचानक से नियंत्रण खो दिया, जिससे टोल प्लाजा के पास बस खड़े कंटेनर ट्रक टक्करा गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई|
वैजापुर पुलिस के इंस्पेक्टरश्यामसुंदर कवथड़े ने बताया कि,''वैजापुर टोल पोस्ट के पास ट्रक और टेम्पो के बीच टक्कर हो गई...12 लोगों की मौत हो गई है। 17 घायलों का छत्रपति संभाजी नगर में इलाज चल रहा है जबकि 6 घायलों को इलाज के लिए वैजापुर के ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है..|
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अतुल सावे ने कहा, "वैजापुर के पास ट्रक और टेम्पो के बीच हुई टक्कर में 17 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जारी है। 3 लोगों की हालत गंभीर है, बाकी की हालत सामान्य है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्रपति संभाजीनगर जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।"
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पीड़ितों के परिवारों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी
इस हादसे पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "यह सरकार जवाबदारी नहीं ले रही है। ये जो समृद्धि महामार्ग बना है ये जनता के लिए नहीं ठेकेदार और उनसे मिलने वाले कमिशन के लिए बना है... अब तक लगभग 1 हजार लोग वहां या तो मरे हैं या जख्मी हुए हैं लेकिन इन्होंने क्या किया? किसने जिम्मेदारी ली? इस विभाग के मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए। वे 6 महीने से क्या कर रहे हैं?"