मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Chhattisgarh Polls 2023: कांग्रेस ने जारी की 30 उम्मीदवारों की पहली सूची, पाटन सीट से सीएम भूपेश बघेल और अंबिकापुर से डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव चुनाव लड़ेंगे

रायपुर:Chhattisgarh Assembly Polls 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने आज रविवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की 90 विध…

Chhattisgarh Polls 2023: कांग्रेस ने जारी की 30 उम्मीदवारों की पहली सूची, पाटन सीट से सीएम भूपेश बघेल और अंबिकापुर से डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव चुनाव लड़ेंगे
Chhattisgarh Polls 2023: कांग्रेस ने जारी की 30 उम्मीदवारों की पहली सूची, पाटन सीट से सीएम भूपेश बघेल और अंबिकापुर से डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव चुनाव लड़ेंगे | फ़ोटो: TVL News

रायपुर:Chhattisgarh Assembly Polls 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने आज रविवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से 30 सीटों की घोषणा की।  पहली सूची में सीएम भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव को टिकट। प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज को भी मैदान में उतारा गया है।  


विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत को सक्ती से  टिकट दिया गया है। भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के साथ ही कैबिनेट में शामिल सभी 13 मंत्रियों को फिर से टिकट दिया गया है। कैबिनेट मंत्री और दुर्ग ग्रामीण से विधायक ताम्रध्वज साहू फिर इसी सीट से मैदान में होंगे। अहिवारा विधायक और भूपेश बघेल सरकार में मंत्री गुरु रुद्र कुमार की सीट बदल दी गई है। उन्हें इस बार अहिवारा की जगह नवागढ़ सीट से मैदान में उतारा गया है। 



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी परंपरागत पाटन सीट से चुनाव लड़ेंगे| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार और उनके भतीजे विजय बघेल से होगा।उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को एक बार फिर अंबिकापुर से पार्टी ने टिकट दिया है।



कांग्रेस की पहली सूची के मुताबिक,''सीतापुर से अमरजीत भगत, खरसिया से उमेश पटेल, कोरबा से जय सिंह अग्रवाल और सक्ती से डॉ. चंदन दास महंत, आरंग से श??वकुमार दहरिया, डोंडी लोहरा से अनिला भेंडिया, दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू, साजा से रविंद्र चौबे, नवागढ़ से गुरु रुद्र कुमार, पंडरिया से नीलकांत चंद्रवंशी, कर्वधा से मोहम्मद अकबर, खैरागढ़ से यशोदा वर्मा और डोंगागढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल को टिकट दिया गया है।



राजनंदगांव से गिरिश देवांगन, डोंगार गांव से दलेश्वर साहू, खुज्जी से भोला राम साहू, मोहला मानपुर से इंद्रशाह मंडावी, अंतागढ़ से रुप सिंह पोटई, भानुप्रतापपुर से सवित्री मंडावी, कांकेर से शंकर ध्रुव, केशकाल से संतराम नेताम, कोंडागांव से मोहन मरकाम और नारायणपुर से चंदन कश्यप, बस्तर से लखेश्वर बघेल, दंतेवाड़ा से छविंद्र महेंद्र कर्मा, बीजापुर से विक्रम मंडावी और कोंटा से कवासी लखमा को टिकट मिला है।


पार्टी का निर्णय सबके लिए स्वागतयोग्य: दीपक बैज

 छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी की पहली सूची जारी होने पर कहा, "नवरात्रि के पहले दिन शुभ समय में हमारी पहली सूची जारी हुई। कांग्रेस पार्टी ने जिन्हें प्रत्याशी बनाया है, सभी जीतकर आएंगे... पार्टी का निर्णय सबके लिए स्वागतयोग्य है।"




छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा, "मैं कांग्रेस हाईकमान का बेहद आभारी हूं...हमने पांच साल पहले जो काम शुरू किया था उसे जारी रखने की कोशिश करेंगे...नई चीजें करनी होंगी और इन सभी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए हम अवसर मांगेंगे।”



छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होंगे चुनाव 

छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में होंगे - पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी | छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़ मतदाता हैं...|" इससे पहले , 2018 विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 68 सीटें मिलीं थीं। वहीं, भाजपा 15 सीटों पर आ गई। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पांच सीटें जीते थीं, जबकि दो सीटें बसपा के खाते में गई थीं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।