मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ को एवरेस्ट फतह करने पर दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर की पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ द्वारा विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नैना के उज्जव…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ को एवरेस्ट फतह करने पर दी बधाई और शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ को एवरेस्ट फतह करने पर दी बधाई और शुभकामनाएं | फ़ोटो: TVL News

 रायपुर:  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर की पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ द्वारा विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नैना के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा है  की नैना ने अपने दृढ़ संकल्प,  इच्छाशक्ति तथा अदम्य साहस से विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर विजय प्राप्त कर अपनी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।




छत्तीसगढ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने भी छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही सुश्री नैना सिंह धाकड़ को माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 




राज्यपाल ने कहा कि सुश्री नैना ने अपने दृढ़ संकल्प, इच्छाशक्ति तथा अदम्य साहस से विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर विजय प्राप्त की है। उनकी उपलब्धि पर पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व है। यह हमारे महिला सशक्तिकरण की परिचायक है जो हमारी बेटियां इतनी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं और छत्तीसगढ़ का नाम पूरा विश्व में ऊंचा कर रही हैं। मैं उनके माता-पिता को भी बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। साथ ही मैं सुश्री नैना के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 12 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।