नई दिल्ली: भाजपा नेता संबित पात्रा ने कोरोना को लेकर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है | केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए संबित पात्रा ने कहा कि, दिल्ली की मृत्यु दर देश में सबसे अधिक 2.9% है| जबकि राष्ट्रीय मृत्यु दर 1.3% है। क्या कारण है कि दिल्ली में इतनी मौतें हुई हैं और कौन इसके लिए जिम्मेदार है?
भाजपा नेता पात्रा ने कहा कि,अप्रैल और मई में दिल्ली के 3 नगर निगमों द्वारा लगभग 34,750 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं लेकिन दिल्ली सरकार के सरकारी आंकड़े 9,916 प्रमाण पत्र हैं। मृतकों के जो आंकड़े दिखाए गए और जो वास्तविक संख्या है उसमें 250% बढ़ोतरी है|
उन्होंने कहा,''2 महीनों के कोविड के सरकारी आंकड़े 13,201 रहे। नगर निगम के आंकड़ों और आधिकारिक आंकड़ों का अंतर 21,549 है। 21,000 से अधिक मौतों का कोई हिसाब देने को तैयार नहीं है। दिल्ली की सरकार इस पर सफाई दे|