प्रयागराज-चित्रकूट हाइवे पर रोडवेज बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत, 6 घायल
चित्रकूट: चित्रकूट जनपद में प्रयागराज-चित्रकूट हाइवे पर आज मंगलवार को एक रोडवेज की बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए प्रयागराज अस…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
प्रयागराज-चित्रकूट हाइवे पर रोडवेज बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत, 6 घायल | फ़ोटो: TVL News
चित्रकूट: चित्रकूट जनपद में प्रयागराज-चित्रकूट हाइवे पर आज मंगलवार को एक रोडवेज की बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए प्रयागराज अस्पताल में भर्ती कराया गया है | बस और बोलेरो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो गाडी के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की की बाँदा डिपो (यूपी-78/एफटी 7912) चित्रकूट जिला मुख्यालय कर्वी से प्रयागराज के लिए जा रहीं थी। वहीं यात्रियों से भरी बोलेरो (एमपी-35/सीए 3856) प्रयागराज से चित्रकूट की ओर आ रहीं थी।
इसी दौरान NH-35 पर रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही गांव के पास कर्वी से प्रयागराज की ओर जा रही रोडवेज बस (यूपी-78/एफटी 7912) और विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में बोलेरो में सवार एक मासूम बच्चे समेत पांच यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएम अभिषेक आनंद और एसपी वृंदा शुक्ला ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल रामनगर भेजवाया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। अधिकांश 'घायल और मृतक' मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 21 नवंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।