मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Rajasthan Polls 2023: PM मोदी ने जयपुर में किया रोड शो, प्रह्लाद जोशी बोले- नतीजों पर पड़ेगा बड़ा असर

जयपुर: 25 नवंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को जयपुर में रोड शो किया। जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद…

Rajasthan Polls 2023: PM मोदी ने जयपुर में किया रोड शो, प्रह्लाद जोशी बोले- नतीजों पर पड़ेगा बड़ा असर
Rajasthan Polls 2023: PM मोदी ने जयपुर में किया रोड शो, प्रह्लाद जोशी बोले- नतीजों पर पड़ेगा बड़ा असर | फ़ोटो: TVL News

जयपुर: 25 नवंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को जयपुर में रोड शो किया। जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "इस रोड शो के कारण नतीजों पर बड़ा असर होगा और परिणाम हमारे पक्ष में आएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि जयपुर की समस्त जनता इसमें भाग लेगी..."




वहीं,आज दोपहर को कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपना घोषणा-पत्र ''जन घोषणा पत्र-II'' जारी किया। 2018 में सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने जन घोषणा-पत्र का नाम दिया था।



कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जयपुर स्थित वार रूम से कांग्रेस पार्टी का घोषणा-पत्र जारी किया है। 85 पन्ने के घोषणा-पत्र में पार्टी ने अपनी सात चुनावी गारंटियों पर जोर दिया है। इसके अलावा सत्ता में आने पर 12 वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने की बात कही गई है। 




• कांग्रेस के जन घोषणा-पत्रll में सबसे पहले गृह लक्ष्मी गारंटी का जिक्र किया गया है। इसके तहत हर परिवार की महिला मुखिया को हर साल रुपए 10,000 गारंटी से दिए जाएंगे। कांग्रेस ने कहा कि इससे गृहणियों के श्रम को सम्मान और आर्थिक सुदृढ़ता प्रदान होगी।



•गौवंशपालकों से दो रुपये प्रति किलोग्राम गोबर खरीदा जाएगा। कहा गया है कि इससे पशुपालकों को समृद्धि मिलेगी और खाद निर्माण से कृषि में उन्नति होगी और भूमि की उर्वरता बढ़ेगी।


•मुफ्त लैपटॉप/टैबलेट की गारंटी का जिक्र किया गया है। इसके तहत राजकीय महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रवेश के समय फ्री लैपटॉप/टेबलेट दिया जाएगा। कांग्रेस ने उद्देश्य में कहा कि मुफ्त लैपटॉप/टैबलेट से शिक्षा और संचार का आधुनिकीकरण होगा और विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का भाव आएगा।



•चौथी गारंटी चिरंजीवी आपदा राहत बीमा की है। इसके तहत प्राकृतिक आपदा प्रभावित प्रति परिवार को 15 लाख रुपये तक का फ्री बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। दावा किया गया कि यह बीमा बाढ़, तूफान, अकाल जैसी प्राकृतिक आपदाओं में सुरक्षा कवच बनेगा।



•पांचवीं गारंटी अंग्रेजी माध्यम शिक्षा को लेकर है जिसमें 'चलो दुनिया से बात करे और भविष्य के रास्ते खोले' का नारा दिया गया है। इसके तहत हर इच्छुक बच्चे को मुफ्त इंग्लिश मीडियम शिक्षा का अवसर गारंटी से मिलेगा। जिससे बच्चे देश दुनिया से जुड़ सकेंगे, उनके अवसरों में वृद्धि होगी और अभिभावकों का आर्थिक भार कम होगा।



•छठवीं गारंटी 500 रुपये में गैस सिलेंडर मुहैया कराने की योजना को दोबारा लागू करने की है। कांग्रेस ने देश के सबसे सस्ते रुपए 500 की सिलेंडर योजना का विस्तार NFSA एवं BPL परिवारों के लिए करने की गारंटी दी हैं। हम भविष्य में उज्जवला, NFSA एवं BPL परिवारों को और राहत देते हुए रुपए 400 का एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाएंगे। 



कांग्रेस ने कहा कि भविष्य में इसे 400 रुपये करने की गारंटी देते हैं। कांग्रेस ने कहा, 'राज्य सरकार ने देश के सबसे सस्ते रुपए 500 की सिलेंडर योजना का विस्तार NFSA एवं BPL परिवारों के लिए करने की गारंटी दी हैं। हम भविष्य में उज्जवला, NFSA एवं BPL परिवारों को और राहत देते हुए रुपए 400 का एलपीजी गैस सिलेंडर करवाएंगे।'


•सातवें स्थान पर ओल्ड पेंशन स्कीम का जिक्र है। कांग्रेस ने कहा कि उपलब्ध ओ.पी.एस. को मजबूत करने हेतु कानून का निर्माण किया जाएगा।



1. किसानों का कल्याण - कांग्रेस ने घोषणा-पत्र जारी करते हुए इसमें सात गारंटियों के साथ 12 प्राथमिकताओं का उल्लेख किया है। कांग्रेस ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य हम स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों के आधार पर 'न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी)' गारंटी स्थापित करने के लिए एक विशिष्ट कानून लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।



सहकारी बैंकों से सभी किसानों को लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त कृषि ऋण की सुविधा प्रदान की जाएगी। कांग्रेस ने कहा, 'कृषि बजट के अंतर्गत हमारी सरकार द्वारा प्रारम्भ किये गए 12 मिशनों का विस्तार कर इन्हें दोगुना करेंगे। वहीं पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के क्रमबद्ध कार्यान्वयन के लिए एक विस्तृत योजना पेश की जाएगी।'




2. युवा एवं रोजगार - पांच वर्षों में 10 लाख रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे, जिसमें से चार लाख सरकारी नौकरियों में भर्ती की जाएगी।पंचायत स्तर पर भर्ती के लिए एक नई योजना लाएंगे जिसमें इन कर्मचारियों को धीरे-धीरे सरकारी रिक्तियों के साथ विलय करके जमीनी स्तर पर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। बेरोजगार युवाओं को रोजगार सम्बन्धी समस्या के समाधान हेतु 'TOLL FREE CALL CENTER' के साथ-साथ 'e-Employment Exchange' की सुविधा आरंभ करेंगे । 




3. महिला शक्ति महिला सुरक्षा के उपाय- महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की मौजूदगी सुनिश्चित करेंगे। महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रत्येक गांव और शहरी वार्ड में सुरक्षा प्रहरी की नियुक्ति करेंगे।इसके अलावा यौन उत्पीड़न मामलों में त्वरित न्याय के लिए इनकी औसत जांच समय में कमी करने की दिशा में जरूरी कदम उठाए जाएंगे।




राज्य द्वारा संचालित रोडवेज बसों में महिलाओं को वर्तमान छूट के अतिरिक्त निशुल्क यात्रा के लिए हर महीने एक फ्री कूपन मिलेगा। कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री निःशुल्क चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत आने वाले परिवारों की महिला मुखिया को इंटरनेट कनेक्शन के साथ स्मार्टफोन प्रदान करेगी।




4. जातिगत जनगणना - समाज के सभी तबकों के लिए समान सामाजिक कल्याण की भावना पर आधारित नीति निर्माण हेतु वास्तविक जनसंख्या के आधार पर लाभ निर्धारण के लिए जाति आधारित जनगणना कराएंगे।



5. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य - मुख्यमंत्री निःशुल्क चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा की राशि को 25 लाख रुपए वार्षिक से वृद्धि कर 50 लाख रुपए वार्षिक करेंगे। साथ ही राजकीय चिकित्सा संस्थानों में निःशुल्क OPD/IPD के अंतर्गत जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सुविधाओं में वृद्धि करेंगे।संतान सुख से वंचित दम्पत्तियों को राहत देने के उद्देश्य से चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में Invitro fertilization (IVF) पैकेज निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शामिल किया जाएगा।



6. शिक्षा - राज्य में शिक्षा की गारंटी कानून लाकर RTE के अंतर्गत कक्षा 8वीं के स्थान पर कक्षा 12वीं तक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध करवाया जाएगा। 


7. श्रम और लघु व्यवसाय -


• ग्रामीण रोजगार - महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का विस्तार करते हुए वर्तमान में उपलब्ध प्रति वर्ष 125 दिन के स्थान पर 150 दिन का रोजगार प्रदान करेंगे।


• शहरी रोजगार - इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का विस्तार करते हुए वर्तमान में उपलब्ध प्रति वर्ष 125 दिन के स्थान पर 150 दिन का रोजगार प्रदान करेंगे।



किसान क्रेडिट कार्ड योजना की ही तरह एक व्यापारी क्रेडिट कार्ड योजना लागू की जाएगी जो आर्थिक विकास को बढ़ावा देते हुए छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और युवा उद्यमियों को 5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करेगी।



MSME के विस्तार के लिए उद्यम प्रोत्साहन योजना को वृहद रूप देकर इसका विस्तार करेंगे। ऑटो और टैक्सी चालकों को ,गिग वर्कर्स कल्याण अधिनियम में शामिल करने के लिए क़ानून में संशोधन किया जाएगा, जिससे एक अधिक समावेशी कल्याण प्रक्रिया तैयार होगी।


अन्य खास बिंदु क्या हैं?

  1.    प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के उपाय और कठोर दंड लागू किया जाएगा।
  2.    महिलाओं से संबंधी कानूनी मामलों को निपटाने के लिए महिला पुलस स्टेशन की तर्ज पर महला अदालत का गठन।
  3.    महिलाओं को उनके मासिक धर्मचक्र के दौरान काम के समय में विशेष अवकाश का प्रावधान।
  4.    प्रत्येक शहरी वार्ड में जनता क्लीनिक की स्थापना।
  5.    नफरती भाषण देने वाले को दंडित करने के लिए कड़े कानून लागू करना।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 नवंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।