● चित्रकूट जेल में गैंगवार में पश्चिम यूपी का कुख्यात बदमाश मुकीम काला मारा गया
● मुकीम पर हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण, फिरौती जैसे 35 से ज्यादा मुकदमे थे
● कभी चिनाई मिस्त्री रहे मुकीम की गिनती हार्डकोर क्रिमिनल के रूप में होती थी।
चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जेल में आज सुबह अपराधियों के बीच गैंगवार हो गया | अंशु दीक्षित ने की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े गैंगस्टर मुकीम काला और मेराजुद्दीन की हत्या कर दी| जेल में मारा गया मुकीम काला वही अपराधी है जिसने NIA अफसर तंजील अहमद को दिन दहाड़े मौत के घाट उतार दिया था| मुक़ीम पश्चिमी यूपी का बड़ा गैंगस्टर था। फ़ायरिंग में तीन बड़े अपराधी मारे गए|
डबल मर्डर करने वाले अंशु दीक्षित को जेल पुलिस ने मार गिराया गया| बनारस से चित्रकूट जेल भेजा गया मेराजुद्दीन मुख्तार अंसारी का खास गुर्गा था| चित्रकूट जेल के अंदर 3 बड़े अपराधियों को मारा गया हैं।
चित्रकूट जेल से प्राप्त सूचना के अनुसार जिला जेल चित्रकूट की उच्च सुरक्षा बैरक में निरुद्ध अंशु दीक्षित पुत्र जगदीश जो जिला जेल सुल्तानपुर से प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित होकर चित्रकूट में निरूद्ध है, उसने आज सुबह लगभग 1 0:00 बजे सहारनपुर से प्रशासनिक आधार पर आए बंदी मुकीम काला तथा बनारस जिला जेल से प्रशासनिक आधार पर आए मेराज अली को असलहे से मार दिया तथा पांच अन्य बंदियों को अपने कब्जे में कर लिया |
उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा क्योंकि उसके पास असलहा था ऐसे में जिला प्रशासन को सूचना दी गई| चित्रकूट के डीएम और एसपी द्वारा पहुंचकर बंदी को नियंत्रित करने का बहुत प्रयास किया गया किंतु वह पांच अन्य बंदियों को भी मार देने की धमकी देता रहा| उसकी आक्रामकता तथा जिद को देखते हुए पुलिस द्वारा कोई विकल्प ना देखते हुए की गई फायरिंग में अंशु दीक्षित भी मारा गया| इस प्रकार कुल 3 बंदी इस घटना में में मरे हैं| जिसमें अंशु दीक्षित पुलिस द्वारा जब कि मुकीम काला और मेराज अली को अंशु दीक्षित ने असलहे से मारा है. कारागार में तलाशी कराई जा रही है|
जिलाधिकारी तथा एसपी मौके पर मौजूद हैं तथा घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं| अन्य विवरण प्राप्त होते ही अवगत कराया जाएगा.फिलहाल कारागार में शांति है तथा स्थिति नियंत्रण में है |
पुलिस अधीक्षक ने बताया, "जेल में कैदियों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें मुकीम काला समेत 3 कैदी मारे गए। मुकीम काला ने NIA अफसर तंजील अहमद की दिन दहाड़े हत्या की थी। मुकीम काला पश्चिमी यूपी का गैंगस्टर था।"