मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

PM मोदी ने जारी की PM-KISAN की आठवीं किस्त, बोले- हम Covid-19 से लड़ेंगे और जीतेंगे, न भारत हिम्मत हारेगा और न कोई देशवासी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त जारी की और 9.5 करोड़ से अधिक किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की। इस का…

PM मोदी ने जारी की PM-KISAN की आठवीं किस्त, बोले- हम Covid-19 से लड़ेंगे और जीतेंगे, न भारत हिम्मत हारेगा और न कोई देशवासी
PM मोदी ने जारी की PM-KISAN की आठवीं किस्त, बोले- हम Covid-19 से लड़ेंगे और जीतेंगे, न भारत हिम्मत हारेगा और न कोई देशवासी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त जारी की और 9.5 करोड़ से अधिक किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे।उन्होंने कहा,'' बंगाल के किसानों को पहली बार पीएम किसान सम्मान निधि की सुविधा का लाभ मिलना शुरू हुआ है। आज बंगाल के लाखों किसानों को पहली किस्त पहुंची है। जैसे-जैसे राज्य से किसानों के नाम केंद्र सरकार को मिलेंगे, वैसे-वैसे लाभार्थी किसानों की संख्या और बढ़ती जाएगी|




प्रधानमंत्री ने कहा,'' 100 साल बाद आई इतनी भीषण महामारी कदम-कदम पर दुनिया की परीक्षा ले रही है। हमारे सामने एक अदृश्य दुश्मन है। हम अपने बहुत से करीबियों को खो चुके हैं। बीते कुछ समय से जो कष्ट देशवासियों ने सहा है, वो मैं भी उतना ही महसूस कर रहा हूं| उन्होंने कहा,''इस संकट के समय में दवाईयों और जरूरी वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाज़ारी में भी कुछ लोग अपने निहित स्वार्थ के कारण लगे हुए हैं। मैं राज्य सरकारों से आग्रह करूंगा कि ऐसे लोगों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। ये कृत्य मानवता के खिलाफ है|




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''भारत हिम्मत हारने वाला देश नहीं है, भारत और कोई भारतवासी हिम्मत नहीं हारेगा। हम लड़ेंगे और जीतेंगे|




100 साल बाद आई इतनी भीषण महामारी कदम-कदम पर दुनिया की परीक्षा ले रही है। हम अपने बहुत से करीबियों को खो चुके हैं। बीते कुछ समय से जो कष्ट देशवासियो ने सहा है,अनेको लोग जिस दर्द से गुजरे है, तकलीफ से गुजरे है वो मैं भी उतना ही महसूस कर रहा हूं: प्रधानमंत्री



देशभर के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है। इसलिए जब भी आपकी बारी आए तो टीका ज़रूर लगाएं। ये टीका हमें कोरोना के विरुद्ध सुरक्षा कवच देगा, गंभीर बीमारी की आशंका को कम करेगा: प्रधानमंत्री



बचाव का एक बहुत बड़ा माध्यम है, कोरोना का टीका। केंद्र सरकार और सारी राज्य सरकारें मिलकर ये निरंतर प्रयास कर रही हैं कि ज्यादा से ज्यादा देशवासियों को तेज़ी से टीका लग पाए। देशभर में अभी तक करीब 18 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी है: प्रधानमंत्री 



सरकार ने कोरोना काल को देखते हुए केसीसी ऋण के भुगतान या फिर नवीनीकरण के समय सीमा को बढ़ा दिया गया है, जिनका ऋण बकाया है वो अब 30 जून तक ऋण का नवीनीकरण कर सकते हैं। इस बढ़ी हुई अवधि में किसानों को 4% ब्याज पर जो ऋण मिलता है वो चालू रहेगा: पीएम




इस संकट के समय में दवाईयां और जरुरी वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारियों में भी कुछ लोग अपने निह???त स्वार्थ में लगे हुए हैं। मैं राज्य सरकार से यह आग्रह करुंगा कि इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए: प्रधानमंत्री




भारत हिम्मत हारने वाला देश नहीं है। न भारत हिम्मत हारेगा और न कोई देशवासी हिम्मत हारेंगे। हम लड़ेंगे और जीतेंगे: प्रधानमंत्री



कोरोना का संक्रमण अभी गांवों में भी तेजी से पहुंच रहा है। देश की हर सरकार इससे निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसमें गांव के लोगों की जागरुकता, हमारी पंचायती राज से जुड़े जो भी व्यवस्थाएं हैं उनकी भागीदारी और सहयोग उतनी ही आवश्यक है: प्रधानमंत्री



मास्क पहनना बहुत जरूरी है, ताकि नाक और मुंह ढंका रहे। किसी भी प्रकार की खांसी, सर्दी, जुकाम, बुखार, उल्टी दस्त जैसे लक्षणों का सामान्य मानकर नहीं चलना है। पहले खुद को यथासंभव दूसरों से अलग करें और कोरोना की जांच करवाएं। डॉक्टर की सलाह से दवाई लेते रहना है: पीएम





 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।