मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

IPL Auction: मुंबई इंडियंस ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख रुपये में खरीदा

नई दिल्ली: IPL 2021 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन (IPL 2021 Auction) खत्म हो चुका है... आईपीएल 2021 के ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मॉरिस रहे|मॉरिस सबसे महंगे क्रिकेटर है जिन्हों 16.25 करोड़ रूपये…

IPL Auction: मुंबई इंडियंस ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख रुपये में खरीदा
IPL Auction: मुंबई इंडियंस ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख रुपये में खरीदा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: IPL 2021 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन (IPL 2021 Auction) खत्म हो चुका है... आईपीएल 2021 के ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मॉरिस रहे|मॉरिस सबसे महंगे क्रिकेटर है जिन्हों 16.25 करोड़ रूपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा| वहीं सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को उनके बेस प्राइस 20 लाख रूपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा




IPLAuction में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख रुपये में खरीदा| उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था| दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। अर्जुन का नाम सुनते ही टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट जहीर खान ने हाथ ऊपर किया, जिसके बाद नीलामी सभा में थोड़ी देर के लिए लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। नीलामीकर्ता भी खुद की हंसी नहीं रोक पाए। इसी के साथ साल 2021 की नीलामी भी पूरी हुई




अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के अलावा बल्लेबाजी भी करते हैं| 21 साल के इस खिलाड़ी ने अब तक 2 ही टी20 मुकाबला खेला है|इस दौरान उन्होंने 3 रन बनाए हैं और दो विकेट भी ले चुके हैं|उन्होंने हरियाणा के खिलाफ मुश्ताक अली ट्रॉफी में 34 रन देकर एक विकेट लिया था|इसके अलावा पुडुचेरी के खिलाफ भी अर्जुन ने 33 रन देकर एक विकेट झटके थे| हालांकि अर्जुन के आईपीएल ऑक्शन लिस्ट में आने के बाद कई लोग इस बात को लेकर आलाेचना कर रहे थे कि वे सचिन के बेटे हैं| अब उनके चुने जाने के बाद एक बार फिर इस मुद्दे पर बहस हो सकती है| 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।