मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

IPL Auction: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे क्रिकेटर बने क्रिस मॉरिस, राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा

Players sold 57 Overseas Players 22Total Spent ₹1,45,30,00,000नई दिल्ली: IPL 2021 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन (IPL 2021 Auction) खत्म हो चुका है... आईपीएल 2021 के ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मॉ…

IPL Auction: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे क्रिकेटर बने क्रिस मॉरिस, राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा
IPL Auction: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे क्रिकेटर बने क्रिस मॉरिस, राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा | फ़ोटो: TVL News

Players sold 57 

Overseas Players 22

Total Spent ₹1,45,30,00,000



नई दिल्ली: IPL 2021 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन (IPL 2021 Auction) खत्म हो चुका है... आईपीएल 2021 के ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मॉरिस रहे|मॉरिस सबसे महंगे क्रिकेटर है जिन्हों 16.25 करोड़ रूपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा| वहीं सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को उनके बेस प्राइस 20 लाख रूपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा




-खत्म हुई 14वें सीजन की नीलामी

आठ टीम मैनेजमेंट के बीच सवा पांच घंटे तक चली नीलामी खत्म हुई। यानी आईपीएल के 14वें सीजन की तैयारियां पूरी हो चुकी है। सभी फ्रैंचाइजियों ने अपनी स्क्वॉड सेट कर ली अब मैदान पर पसीना बहाने की बारी।




-पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
1.क्रिस मॉरिस 16.25 करोड़ रुपये (बेस प्राइस: 75 लाख) (राजस्थान रॉयल्स)

2. काइल जैमीसन
15 करोड़ रुपये (बेस प्राइस: 75 लाख)
(रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

3.ग्लेन मैक्सवेल
14.25 करोड़ रुपये (बेस प्राइस: 2 करोड़)
(रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
 
4.झाय रिचर्डसन
14 करोड़ रुपये (बेस प्राइस: 1.5 करोड़)
(पंजाब किंग्स)
 
5.कृष्णप्पा गौतम
9.25 करोड़ (बेस प्राइस: 20 लाख)
चेन्नई सुपर किंग्स



IPL Auction:


हरभजन सिंह को कोलकाता नाईट राइडर्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। 

मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख रुपये में खरीदा।



-चेन्नई सुपर किंग्स ने चेतेश्वर पुजारा को 50 लाख रुपये में खरीदा: भारत के टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को चेन्नई सुपरकिंग्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख में खरीदा।  हॉल में सभी ने तालियों से इस फैसले को स्वागत किया। किसी दूसरी टीम ने उन्हें लेेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।



सनराइजर्स हैदराबाद ने भारतीय खिलाड़ी केदार जाधव को 2 करोड़ में लिया, उनके लिए किसी दूसरे खिलाड़ी ने बोली नहीं लगाई।


भारतीय बल्लेबाज करुण नायर को उनके बेस प्राइस 50 लाख में कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने साथ जोड़ा।


जेम्स नीशाम को मुंबई ने लिया: पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा रहे इस ऑलराउंडर को बेस प्राइस 50 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। यह एक अच्छा निवेश है।



-केएस भरत RCB में गए



-मोजेस हेनरिक्स भी 4 करोड़ 20 लाख में बिके: पंजाब किंग्स का एक और महंगा निवेश। हेनरिक्स टी-20 के अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं।

5 करोड़ 25 लाख में बिके टॉम करन: इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।





रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने काइल जेमिसन को 15 करोड़ रुपये में खरीदा: कीवी पेसर काइल जैमीसन ने अपनी बेस प्राइस 75 लाख रखी थी। गेंद के साथ-साथ बल्ला चलाने की भी काबिलियत रखने वाले इस खिलाड़ी को 15 करोड़ में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा। पंजाब किंग्स ने जैमीसन को लेने में पूरी ताकत लगी दी, लेकिन असफल रहे। महज चार टी-20 इंटरनेशनल के अनुभव वाले इस खिलाड़ी को आंद्रे रसेल का विकल्प माना जा रहा था।



 किंग्स इलेवन पंजाब ने जाय रिचर्डसन को 14 करोड़ रुपये में खरीदा: क्रिस मॉरिस के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई पेसर झाय रिचर्डसन पर भी पैसों की बारिश। 62 टी-20 मैच का अनुभव रखने वाले इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 1.50 करोड़ था, जिसके उलट उन्हें 14 करोड़ रुपये मिले। आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच इस कंगारू खिलाड़ी को लेकर रस्साकशी देखी गई।



क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा: राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 16 करोड़ 25 लाख में खरीदा। दक्षिण अफ्रीकी हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मॉरिस का बेस प्राइस 75 लाख था। पिछले साल उन्हें आरसीबी ने रिलिज किया था।



4 करोड़ 40 लाख में बिके शिवम दुबे: भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे को आरसीबी ने रिलीज किया था। महज 50 लाख के बेस प्राइस वाले इस हरफनमौला खिलाड़ी को 4 करोड़ 40 लाख में राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा।




कोलकाता नाइट राइडर्स ने शाकिब अल हसन को 3.2 करोड़ में खरीदा: 2 करोड़ की बेस प्राइस थी। 3 करोड़ 20 लाख में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा। किंग्स इलेवन पंजाब भी दिलचस्पी दिखा रही थी।




दिल्ली कैपिटल्स ने स्टीव स्मिथ को 2.2 करोड़ में खरीदा:चौथे बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पर पहली बोली आरबीसी ने की। दिल्ली कैपिटल्स ने भी दिलचस्पी दिखाई। 2 करोड़ वाले बेस प्राइस वाले स्टीव स्मिथ को 2 करोड़ 20 लाख में दिल्ली ने खरीदा।



रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ग्लेन मैक्सवेल को 14 करोड़ 25 लाख में खरीदा:2 करोड़ की बेस प्राइस में केकेआर ने बोली की शुरुआत की, लेकिन बाद में टक्कर आरसीबी और चेन्नई के बीच होने लगी। 14 करोड़ 25 लाख में कोहली की टोली ने अपने साथ जोड़ा। 10 करोड़ 75 लाख के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को पंजाब ने रिलीज किया था।




मोईन अली को 7 करोड़ में CSK ने खरीदा: मोईन अली का ब्रेस प्राइस 2 करोड़ था। किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कड़ी टक्कर थी, लेकिन अंत में बाजी धोनी सेना के हाथ लगी। सात करोड़ रुपये में बिके।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।