नई दिल्ली: टीम इंडिया को टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद से फैन्स काफी निराश हैं और सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ से भारतीय टीम की जमकर आलोचना हो रही है| हर कोई इस बड़े मुकाबले में टीम इंडिया की खराब परफॉर्मेंस पर बात कर रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में मिली करारी हार के बाद अब पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया का समर्थन किया|
टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों से मिली करारी हार पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा,''हमें स्वीकार करना चाहिए कि हम सेमीफाइनल में अच्छा स्कोर खड़ा नहीं कर पाए। गेंदबाजी भी बेहद निराशाजनक रही। लेकिन सिर्फ इस मैच के आधार पर हमें टीम का आकलन नहीं करना चाहिए, हम नंबर-1 टी-20 टीम हैं जो हम लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन करने के बाद बन पाए हैं|
सचिन तेंदुलकर ने कहा,'मैं जानता हूं कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल काफी निराशाजनक रहा था। हम सभी इंडियन क्रिकेट की भलाई चाहने वाले लोग हैं| लेकिन आइए स्वीकार करते हैं कि हमने बोर्ड में अच्छा स्कोर नहीं बनाया, ...168 रन का स्कोर अच्छा टोटल नहीं था| यह हमारे लिए एक कठिन खेल था, एक बुरी और निराशाजनक हार। हम वर्ल्ड नंबर 1 टी-20 टीम भी हैं|
तेंदुलकर ने कहा,'उस नंबर 1 स्थान पर पहुंचने के लिए, यह रातोंरात नहीं होता है। आइए हम इस प्रदर्शन के आधार पर अपनी टीम को आंकें नहीं। खिलाड़ी भी बाहर जाकर फेल नहीं होना चाहते थे। खेल में ये उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हमें इसमें एक साथ रहना होगा|