मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

T20 World Cup 2022: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया, ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल से बाहर

ICC T20 World Cup 2022: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया। जीत के बाद इंग्लैंड ग्रुप-1 की पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल से बाहर हो गई है। ग्रुप-1 से न्यूजीलै…

T20 World Cup 2022: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया, ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल से बाहर
T20 World Cup 2022: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया, ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल से बाहर | फ़ोटो: TVL News

ICC T20 World Cup 2022: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया। जीत के बाद इंग्लैंड ग्रुप-1 की पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल से बाहर हो गई है। ग्रुप-1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।



इंग्लैंड ने अपने लिए टी20 विश्व कप के सुपर 12 के करो या मरो के मुकाबले में श्रीलंका को 20 ओवर में आठ विकेट पर 141 रन के स्कोर पर रोक दिया। जवाब में इंग्लैंड ने 2 गेंद बाकी रहते मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया। बेन स्टोक्स 36 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे।



टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 141 रन बनाए थे। पथुम निसंका ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। निसंका ने 45 गेंद की पारी में दो चौके और पांच छक्के लगाए। उनके अलावा भानुका राजपक्षे ने 22 और कुसल मेंडिस ने 18 रन बनाए।



श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाजों ने पहले चार ओवरों में 39 रन की साझेदारी की और 10 ओवर के अंत में 80/2 पर, श्रीलंका खेल में बहुत अच्छी स्थिति में था। हालांकि मेंडिस और धनंजया डी सिल्वा चले गए, पथुम निसंका ने 45 गेंदों में 67 रनों की शानदार पारी खेली। जब निसंका आउट हुए तो श्रीलंका 118/4 था और उसके बाद चीजें खराब होने लगीं | श्रीलंका ने पारी में अपनी आखिरी 27 गेंदों में केवल 23 रन बनाए।



142 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 19.4 ओवर में 6 ??िकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। एलेक्स हेल्स ने 47 और बेन स्टोक्स ने 42 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए लहिरु कुमारा, हसरंगा और धनंजया डी सिल्वा ने 2-2 विकेट लिये। इंग्लैंड की जीत साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। अगर इस मैच में श्रीलंका की टीम जीत हासिल करती तो ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच जाता, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।



दोनों टीमों की प्लेइंग-11

श्रीलंका: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डिसिल्वा, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षे, दसून शानका (कप्तान), वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ना, महीश थीक्षना, लहिरु कुमारा, कसुन रजिता


इंग्लैंड: जॉस बटलर (कप्तान), ऐलेक्स हेल्स, डाविड मलान, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, मोईन अली, लियम लिविंगस्टन, सैम करन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, आदिल रशीद









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।