बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि,'' , कांग्रेस की नीति है- विकास रोको, राज करो। दूसरों को मुसीबत में डालो और राज करो। कांग्रेस को सड़क बनाने से कोई मतलब नहीं था, वो सिर्फ अपने ठहरने के लिए रेस्ट हाउस बनाते थे|
जे.पी. नड्डा ने कहा कि,' देवभूमि के सुदूर क्षेत्रों का विकास लंबे अरसे के बाद डबल इंजन सरकार में हुआ है। हम इस विकास के रफ्तार को तेज करेंगे। जन-जन का अपार समर्थन हमारी प्रेरणा है व आगामी चुनाव में विशाल बहुमत का आश्वासन भी।
हिमाचल प्रदेश के राजपुरा में नड्डा ने कहा कि,'' ,देश के विकास को रोकने में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कभी भी राजनीति को सही दिशा में ले जाने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने लोगों को हमेशा उलझाने का काम किया, सुलझाने का काम नहीं किया|
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होगा| 8 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।