मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

T20 World Cup 2022: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को पांच विकटों से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश किया

ICC T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 मैच में पाकिस्तान ने एडिलेड में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्ल…

T20 World Cup 2022: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को पांच विकटों से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश किया
T20 World Cup 2022: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को पांच विकटों से हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश किया | फ़ोटो: TVL News

ICC T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 मैच में पाकिस्तान ने एडिलेड में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए  बांग्लादेश ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 127 रन बनाए। पाकिस्तान ने 18.1 ओवर में पांच विकेट पर 128 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।




बांग्लादेश ने एडिलेट में 20 ओवर में आठ विकेट पर 127 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए नजमुल हुसैन शान्तो ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। आफिफ हुसैन ने नाबाद 24 रन और सौम्य सरकार ने 20 रन बनाए। लिटन दास 10 रन ही बना सके। कप्तान शाकिब अल हसन और नुरुल हसन खाता नहीं खोल सके। नसुम अहमद सात, मोसादेक हुसैन पांच और तस्कीन अहमद एक रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। शादाब खान को दो सफलता मिली। हारिस रऊफ और इफ्तिखार अहमद ने एक-एक विकेट लिए।




पाकिस्तान ने 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत शुरुआत की। कप्तान बाबर आमज और मोहम्मद रिजवान ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।  पाकिस्तान ने 18.1 ओवर में 5 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। रिजवान ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। उनके अलावा मोहम्मद हारिस ने 31, बाबर आजम ने 25 और शान मसूद ने नाबाद 24 रन बनाए।  मोहम्मद नवाज चार और इफ्तिखार अहमद एक रन बनाकर आउट हुए। शान मसूद के साथ शादाब खान नाबाद रहे। उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। बांग्लादेश के लिए नसूम अहमद, शाकिब अल हसन, मुस्तफिजुर रहमान और इबादत हुसैन ने एक-एक विकेट लिए।



दोनों टीमों की प्लेइंग-11


पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह।



बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), सौम्या सरकार, अफिफ होसैन, नूरुल हसन, तस्कीन अहमद, मोसादेक हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, इबादत होसैन।














tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।