मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

ICC T20 World Cup 2022: भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा

मेलबर्न: ICC T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप के 42वां के मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय कप्तान र…

ICC T20 World Cup 2022: भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा
ICC T20 World Cup 2022: भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा | फ़ोटो: TVL News

मेलबर्न: ICC T20 World Cup 2022:  टी20 वर्ल्ड कप के 42वां के मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और जिम्बाब्वे के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 115 रन पर सिमट गई। जिम्बाब्वे के लिए रेयान बर्ल ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। वहीं, सिकंदर रजा ने 34 रन की पारी खेली। टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है | इस जीत के बाद अब सेमीफाइनल में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 10 नवंबर को एडिलेड में खेलेगी।



भारत ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। केएल राहुल ने शुरुआत में और सूर्यकुमार यादव ने आखिर में बेहतरीन पारी खेली। दोनों ने अर्धशतक जमाया। राहुल ने 35 गेंदों में 51 रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार ने 25 गेंदों में 61 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में सूर्यकुमार ने छह चौके और चार छक्के लगाए। जिम्बाब्वे की ओर से शॉन विलियम्स ने दो विकेट लिए। वहीं, सिकंदर रजा, ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड एनगरवा को एक -एक विकेट मिला।



187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे का पहला विकेट पारी की पहली गेंद पर ही गिर गया है। वेस्ली मधेवेरे (0) ने भुवनेश्वर की गेंद को कवर की दिशा में खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद सीधे शार्ट कवर में खड़ें विराट कोहली के पास चली गई। कोहली ने शानदार कैच पकड़ा और भारतीय टीम को पहली सफलता दिला दी।



अर्शदीप सिंह ने जिम्बाब्वे की टीम को दूसरा झटका दिया है। वेस्ली मधेवेरे के बाद रेजिस चकबवा भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए | अर्शदीप सिंह ने उन्हें पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड आउट किया। छठे ओवर की आखिरी गेंद पर जिम्बाब्वे को तीसरा झटका लगा। मोहम्मद शमी ने शॉन विलियम्स को भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच कराया। विलियम्स 18 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। 



जिम्बाब्वे को सातवें ओवर में 31 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा। हार्दिक पांड्या ने कप्तान क्रेग इरविन को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। इरविन 15 गेंदों में 13 रन बना सके। आठवें ओवर में 36 के स्कोर पर जिम्बाब्वे की टीम को पांचवां झटका लगा। मोहम्मद शमी ने टोनी मुन्योंगा (5) को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। 



जिम्बाब्वे को 14वें ओवर में छठा झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन ने रेयान बर्ल को क्लीन बोल्ड किया। बर्ल 22 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 16वें ओवर में रविचंद्रन अश्विन ने जिम्बाब्वे को दो-दो झटके दिए। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर वेलिंगटन मसाकाद्जा को रोहित के हाथों कैच कराया। वह एक रन बना सके। इसके बाद पांचवीं गेंद पर एनगरवा को बोल्ड किया। एनरगवा भी एक रन बना सके।



इसके बाद 17वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने सिकंदर रजा (34) को और अक्षर पटेल ने 18वें ओवर में तेंदई चतारा (4) को आउट कर दिया| कुल मिलाकर जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 115 रन पर सिमट गई। रेयान बर्ल ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। वहीं, सिकंदर रजा ने 34 रन की पारी खेली। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या को दो-दो विकेट मिले। भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली



इससे पहले,'टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का फ्लॉप शो आज के मैच में भी जारी रहा। रोहित ने 13 बॉल का सामना किया और 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली भी सिर्फ 26 रन बना पाए।  वहीं, केएल राहुल ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 35 बॉल में 51 रन बनाए। 13वें ओवर में ब्लेसिंग मुजरबानी ने केएल राहुल को आउट कर दिया| इसके बाद 14वें ओवर में ऋषभ पंत भी 5 बॉल में 3 रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या आखिरी ओवर में 18 बॉल में 18 रन बनाकर आउट हो गए|, सूर्यकुमार ने 25 गेंदों में 61 रन की नाबाद पारी खेली।



भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को मौका मिला| वहीं, जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इरविन ने दो बदलाव किए हैं। ल्यूक जोंगवे की जगह वेलिंगटन मसाकाद्जा और मिल्टन शुम्बा की जगह टोनी मुन्योन्गा खेल रहे हैं।



दोनों टीमें इस प्रकार हैं 

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।


जिम्बाब्वे: वेस्ली मधेवेरे, क्रेग इरविन (कप्तान), रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), शॉन विलियम्स, सिकंदर रजा, टोनी मुन्योन्गा, रेयान बर्ल, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड एनगरवा, तेंदई चतारा, ब्लेसिंग मुजरबानी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।