मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

T20 World Cup 2022: जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हराया

ICC T20 World Cup 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप-2 के मुकाबले में ज़िम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हरा दिया है। ज़िम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 131 रनों का लक्ष…

T20 World Cup 2022: जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हराया
T20 World Cup 2022: जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हराया | फ़ोटो: TVL News

ICC T20 World Cup 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप-2 के मुकाबले में ज़िम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हरा दिया है। ज़िम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 131 रनों का लक्ष्य दिया था जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए।



जिम्बाब्वे के कप्तान क्रैग इरविन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। जिम्बाब्वे ने 8 विकेट पर 130 रन का स्कोर खड़ा किया|  पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी गेंद में तीन रन की जरूरत थी, लेकिन शाहीन अफरीदी एक रन ही बना पाए और पाकिस्तान की टीम यह मैच हार गई। 



जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 31 रन सीन विलियम्स ने बनाए। कप्तान इरविन और ब्रैड इवांस ने 19-19 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए स्पिन गेंदबाज शादाब खान ने कमाल किया और तीन विकेट झटके। वहीं, मोहम्मद वसीम जूनियर ने चार विकेट लिए। हारिस रऊफ को एक विकेट मिला।



 वहीं, बल्लेबाजी में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 44 रन शान मसूद ने बनाए। मोहम्मद नवाज ने 22 और शादाब खान ने 17 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने तीन और ब्रैड इवांस ने दो विकेट लिए।



दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे: रेजिस चकाबवा (विकेटकीपर), क्रेग एर्विन (कप्तान), सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, वेस्ले मधेवेरे, मिल्टन शुम्बा, ब्रैड इवांस, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा।



पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।