मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

गोरखपुर में मर्डर: मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या

गोरखपुर: गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र में बाईस वर्षीय एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। खोराबार थाना क्षेत्र के डांगी पार गांव में बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन…

गोरखपुर में मर्डर: मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या
गोरखपुर में मर्डर: मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या | फ़ोटो: TVL News

 गोरखपुर: गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र में बाईस वर्षीय एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। खोराबार थाना क्षेत्र के डांगी पार गांव में बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बर्तन व्यापारी विक्की वर्मा की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक गोली भी मारी गई है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों ने फायरिंग भी की।



जानकारी के मुताबिक, बेलीपार के महाबीर छपरा के मूल निवासी राज किशोर वर्मा परिवार के साथ डांगीपार में रहते हैं। इनका बर्तन का कारोबार है। डांगीपार में लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। बुधवार रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान विक्की वर्मा से कुछ युवकों का किसी बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद युवकों ने चाकुओं से विक्की को गोंद दिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। 



घायल विक्की को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल पर हंगामा भी किया|  पुलिस ने किसी तरह सभी को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं|



एसपी सिटी कृष्ण बिश्नोई ने बताया,'' खोराबार थाना क्षेत्र के डांगी पार गांव में एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला किया। व्यक्ति को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। अभियुक्तों को पकड़ने की लिए टीमें लगाई गई हैं। फुटेज रिकवर की गई है, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।