मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

India vs England 4th Test: भारत ने इंग्लैंड को एक पारी और 25 रनों से हराया, सीरीज पर 3-1 से जमाया कब्जा

अहमदाबाद: India vs England 4th Test: भारत-इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को एक पारी और 25 रनों से हराया। भारत ने 4 मैचों की श्रृंखल…

India vs England 4th Test: भारत ने इंग्लैंड को एक पारी और 25 रनों से हराया, सीरीज पर 3-1 से जमाया कब्जा
India vs England 4th Test: भारत ने इंग्लैंड को एक पारी और 25 रनों से हराया, सीरीज पर 3-1 से जमाया कब्जा | फ़ोटो: TVL News

अहमदाबाद: India vs England 4th Test: भारत-इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को एक पारी और 25 रनों से हराया। भारत ने 4 मैचों की श्रृंखला में 3-1 से जीत हासिल की है। 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में टीम इंडिया इंडिया ने इंग्लैंड को आसानी से हराकर सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया।




भारत ने इंग्लैंड को एक पारी और 25 रनों के विशाल अंतर से रौंद कर सीरीज पर 3-1 से कब्जा करने के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी जगह बना ली| भारत अब 18 जून को लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलेगा। टीम इंडिया की इस अहम जीत में रोहित शर्मा, रविचंद्रशन अश्विन, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर की अहम भूमिका रही है। बता दें कि भारत ने इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा 12 टेस्ट मैच जीते हैं। 



भारत की ओर से अक्षर पटेल और रवि अश्विन ने 5-5 विकेट लिए। इंग्लैंड को पारी की हार टालने के लिए 160 रन बनाने थे लेकिन उसकी दूसरी पारी 135 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा Dan Lawrence (50 रन) और रूट 30 रन बनाये|




इससे पहले भारतीय टीम की पहली पारी 365 पर ऑलआउट हो गई, जिससे उसने पहली पारी में 160 रनों की बहुमूल्य बढ़त ली| टीम को बढ़त दिलाने में ऋषभ पंत (101) और वॉशिगंटन सुंदर (96*)  का अहम योगदान रहा|  सुदंर 4 रन से शतक जमाने से चुक गए| भारत के आखिरी 3 विकेट 365 रन पर गिरे, भारत की टीम ने इंग्लैंड पर पहली पारी के आधार पर 160 रन की बढ़त बनाई है| इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 4, जेम्स एंडरसन ने 3 और जैक लीच को 2 विकेट मिला|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।