केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान
दिल्ली का होगा अपना शिक्षा बोर्ड
बोर्ड के 3 बड़े लक्ष्य -
● देश की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हों विद्यार्थी
●किसी भी धर्म, जाति और अमीर - गरीब का फर्क भूल अच्छे इंसान बने
●बच्चों को रोजगार मांगने के लिए नहीं रोजगार देने के लिए तैयार करेंगे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,'आज हमने दिल्ली की कैबिनेट में दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के गठन को मंजूरी दे दी है| केजरीवाल ने कहा कि,''ये बोर्ड 3 लक्ष्य पूरे करेगा। हमें ऐसे बच्चे तैयार करने हैं जो कट्टर देशभक्त हों, जो आने वाले समय में हर क्षेत्र में देश की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर उठाने के लिए तैयार हों। हमारे बच्चे अच्छे इंसान बनें और ये बोर्ड बच्चों को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए तैयार करेगा|
केजरीवाल ने कहा कि,'ये अंतरराष्ट्रीय स्तर का बोर्ड बनाया जा रहा है। इंटरनेशनल प्रैक्टिस को हम स्कूलों और बोर्ड में लेकर आएंगे। इस साल 20-25 सरकारी स्कूलों को इस बोर्ड में शामिल किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि 4-5 साल में स्वेच्छा से सारे सरकारी, निजी स्कूल बोर्ड में शामिल हो जाएंगे|