मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

IND vs SA 2nd DOI: दूसरे वनडे में भी टीम इंडिया को मिली हार, दक्षिण अफ्रीका 7 विकेट से जीता; सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

पार्ल: साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे मैच में भी टीम इंडिया को एकतरफा हरा दिया। केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पार्ल में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे मैच में 7 विकेट के अ…

IND vs SA 2nd DOI: दूसरे वनडे में भी टीम इंडिया को मिली हार, दक्षिण अफ्रीका 7 विकेट से जीता; सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त
IND vs SA 2nd DOI: दूसरे वनडे में भी टीम इंडिया को मिली हार, दक्षिण अफ्रीका 7 विकेट से जीता; सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त | फ़ोटो: TVL News

पार्ल: साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे मैच में भी टीम इंडिया को एकतरफा हरा दिया।  केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पार्ल में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे मैच में 7 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है।  इसके साथ ही मेजबान टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।  साउथ अफ्रीका ने 288 रन के टारगेट को 48.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यानेमन मलान ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 78 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया।



 भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत(85), केएल राहुल(55) और शार्दुल ठाकुर(40*) की पारियों की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 287 रन का स्कोर खड़ा किया था। जीत के लिए मिले 288 रन के लक्ष्य को मेजबान टीम ने 48.1 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। क्विंटन डिकॉक(78) और जानेमन मलान(91) की जीत में अहम भूमिका रही। अंत में एडेन मार्करम (36*) और रॉसी वान डर डुसें(38*) ने अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को जीत की दहलीज पार कराई। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 75 गेंद में 74 रन जोड़े। इसी के साथ टेस्ट के बाद दक्षिण अफ्रीका ने वनडे सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे केपटाउन में 23 जनवरी को खेला जाएगा। 




टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 85 और कप्तान केएल राहुल ने 55 रन बनाए। शार्दूल ठाकुर ने नाबाद 40 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से तबरेज शम्सी ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। सिसांदा मलागा, मार्करम, केशव महाराज और एंडिले फेलुकवायो ने 1-1 विकेट लिया।



भारतीय टीम की पारी का हाल

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारत को शिखर धवन (29) और केएल राहुल  (55) ने 63 रन की साझेदारी करके दमदार शुरूआत दिलाई। एडेन मार्करम ने धवन को मगाला के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।  इसके बाद केशव महाराज ने भारत को तगड़ा झटका दिया। उन्‍होंने विराट कोहली को खाता भी नहीं खोलने दिया और कवर्स में बावुमा के हाथों कैच आउट कराया। उसके बाद नंबर 4 पर ऋषभ पंत बैटिंग के लिए आए।



 64/2 के स्‍कोर से केएल राहुल और ऋषभ पंत (85) ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 115 रन की दमदार साझेदारी की। पंत ने आक्रामक रुख अख्‍तियार किया और 71 गेंदों में 10 चौके व दो चौके की मदद से 85 रन बनाए। वहीं केएल राहुल ने बेहद धीमा अर्धशतक जमाया। उन्‍होंने 79 गेंदों में चार चौके की मदद से 55 रन बनाए। मगाला ने राहुल को डुसैन के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। जल्‍द ही शम्‍सी ने पंत को मार्करम के हाथों कैच आउट कराकर भारत को फिर दबाव में ला दिया।




पंत और राहुल के पवेलियन लौटने के बाद भारतीय टीम दोबारा दबाव में आ गई थी। तब श्रेयस अय्यर (11) और वेंकटेश अय्यर (22) कुछ खास योगदान नहीं दे सके और भारत को मुश्किल में रखते हुए पवेलियन लौटे। शम्‍सी ने श्रेयस को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया जबकि वेंकटेश को फेहलुकवायो ने स्‍टंपिंग कराया। यहां से शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन ने अंतिम ओवरों में भारत को कोई नुकसान नहीं होने दिया और टीम को 287 रन के सम्‍मानजनक स्‍कोर तक भी पहुंचाया। ठाकुर ने 38 गेंदों में तीन चौके और एक छक्‍के की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने 24 गेंदों में एक चौके और एक छक्‍के की मदद से नाबाद 25 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से तबरेज शम्‍सी ने दो जबकि एंडिल फेहलुकवायो, केशव महाराज, एडेन मार्करम व सिसांडा मगाला को एक-एक सफलता मिली।



दोनों टीमें-

भारत की प्‍लेइंग 11 - केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, शार्दूल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।



दक्षिण अफ्रीका की प्‍लेइंग 11 -क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), यानेमन मालन, एडेन मार्करम, रैसी वान डेर डूसेन, तेंबा बाउमा (कप्तान), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, सिसंडा मगाला, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, लुंगी एनगिडी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।