मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोरखपुर कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े कत्ल: कोर्ट में बेटी से रेप के आरोपी को पिता ने गोलियों से भुना, गिरफ़्तार

गोरखपुर: गोरखपुर में दीवानी कचहरी गेट पर रेप के एक आरोपी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। नाबालिग बेटी से रेप के आरोपी दिलशाद हुसैन को रिटायर्ड फौजी पिता ने भरी कचहरी में भूनकर हत्या कर दी। पिता ने आरो…

गोरखपुर कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े कत्ल: कोर्ट में बेटी से रेप के आरोपी को पिता ने गोलियों से भुना, गिरफ़्तार
गोरखपुर कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े कत्ल: कोर्ट में बेटी से रेप के आरोपी को पिता ने गोलियों से भुना, गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News

 गोरखपुर: गोरखपुर में दीवानी कचहरी गेट पर रेप के एक आरोपी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। नाबालिग बेटी से रेप के आरोपी दिलशाद हुसैन को रिटायर्ड फौजी पिता ने भरी कचहरी में भूनकर हत्या कर दी। पिता ने आरोपी को एक के बाद एक 4 गोली मारी। कचहरी में दिनदहाड़े हुई वारदात से हड़कंप मच गया। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर इधर-उधर लोग भागने लगे। फौजी पिता और उसका एक साथी भी वारदात को अंजाम देकर भागने लगे। हालांकि, वहां मौजूद कुछ लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। वारदात शुक्रवार दोपहर की है।



मिली जानकारी के अनुसार वह बिहार का रहने वाला था। नाबालिग लड़की से रेप का आरोपी दिलशाद दो बजे दीवानी कचहरी पहुंचा था। वह अपने मुकदमे की तारीख का पता लगाने के लिए आया था। तभी गेट के अंदर साइकिल स्टैंड के पास दो बाइक सवार आए।  और आरोपी की गोली मारकर हत्‍या कर दी। बताया जा रहा है पीड़ित लड़की के पिता ने उसकी हत्‍या की है| पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।



ADG अखिल कुमार ने बताया कि,''दिलशाद हुसैन नामक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। हथियार भी बरामद किया है। मृतक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा था जिसकी सुनवाई के लिए कोर्ट में दोनों पक्ष आए थे। प्रथम दृष्टया पता चला है कि उसी रंजिश में हत्या हुई है|




बताया जा रहा है कि मारे गया शख्‍स दिलशाद हुसैन (उम्र करीब 25 वर्ष) नाबालिग से रेप के मामले में जमानत पर बाहर था। आज उसके केस की पहली तारीख थी। कोविड प्रोटोकॉल की वजह से कचहरी परिसर में वादकारियों का प्रवेश नहीं हो रहा है। इस वजह से दिलशाद हुसैन ने अपने वकील को दोपहर 1:25 बजे फोन किया। दिलशाद अपने वकील का इंतजार कर रहा था। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार लड़की के पिता ने उसे देखते ही गोली चला दी लेकिन पहली गोली मिस कर गई तो दिलशाद भागने लगा।



इसके बाद लड़की के पिता ने उसे दौड़ाकर पीछे से गोली मार दी। दिन दहाड़े सबके सामने हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान साइकिल स्‍टैंड पर मौजूद एक युवक ने दौड़ाकर हत्‍यारोपी को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हत्‍यारोपी गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र का रहने वाला है|



पुलिस के मुताबिक,'' मृतक दिलशाद मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। वह गोरखपुर के बड़हलगंज के पटना चौराहे पर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। पास में ही फौजी अपना मकान बनवा रहा था। दिलशाद ने फौजी की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर फंसा लिया। वह दो साल पहले लड़की को लेकर हैदराबाद भाग गया था। इसके बाद फौजी पिता ने दिलशाद पर दुष्कर्म, पास्को और अपहरण का केस कराया था। इसी सिलसिले में वह 15 दिन पहले ही गोरखपुर आया था।




मृतक के वकील शंकर शरण सिंह ने बताया कि दिलशाद शुक्रवार को कचहरी गेट पर आया। उसने जूनियर अधिवक्ता आदित्य सिंह को फोन किया कि गेट से गार्ड अंदर नहीं आने दे रहे हैं। अधिवक्ता उसके पास आ रहे थे, इतने में बाइक से दो लोग पहुंचे और ताबड़तोड़ चार राउंड गोली चलाईं। इसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद वहां मौजूद गार्डों ने आरोपी को पकड़ लिया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।