गुवाहाटी: IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 67 रन से हरा दिया। विराट कोहली (87 गेंदों पर 113 रन ) के शतक के दम पर गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 374 रनों का टारगेट दिया है। जवाब में श्रीलंका की टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 306 रन ही बना पाई और मैच 67 रन से हार गई| इसी जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचो?? की वनडे सीरीज मे 1-0 से बढ़त हासिल कर ली|
श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद 88 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। जबकि पथुम निसंका ने 80 गेंदों में 11 चौके की मदद से 72 रन बनाए। वहीं,धनंजया डी सिल्वा ने 47 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके लगाए| भारत की ओर से सबसे ज्यादा उमरान मलिक ने 3 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट झटके। इसके अलावा मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या और युजवेंद्र चहल को एक- एक विकेट मिला है"
भारत और श्रीलंका के बीच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेले गए पहले मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 373 रन बनाए। भारत की ओर से विराट कोहली ने 87 गेंदों पर 113 रन बनाए| उनके बल्ले से 12 चौके और एक छक्का निकला। कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा (83 रन) ने 47वां वनडे अर्धशतक बनाया। जबकि शुभमन गिल (70 रन) ने 5वीं फिफ्टी जमाई। केएल राहुल ने 39 और श्रेयस अय्यर ने 28 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में कसुन रजिथा ने तीन विकेट लिए। धनंजया डी सिल्वा, दसुन शनाका, दिलशान मदुशंका और चमिका करुणारत्ने को एक-एक विकेट मिला।
टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली ने 45वां वनडे शतक बनाया। कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 80 और शुभमन गिल ने 70 रन बनाए। केएल राहुल ने 39 और श्रेयस अय्यर ने 28 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से कसुन रजिथा ने तीन विकेट लिए। धनंजया डी सिल्वा, दसुन शनाका, दिलशान मदुशंका और चमिका करुणारत्ने को एक-एक विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। श्रीलंका का पहला विकेट 19 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद 23 रन पर दूसरा और 64 रन पर तीसरा विकेट गिरा। 161 रन के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। अंत तक श्रीलंका की टीम 50 ओवर में आठ विकेट पर 306 रन ही बना सकी। उसके कप्तान दसुन शनाका (108*) ने शतक जमाया। अविष्का फर्नांडो 5 रन और कुसल मेंडिस शून्य पर आउट हुए। चरिथ असलंका 23 रन, धनंजया डी सिल्वा 47 रन, पथुम निसंका 72 रन और वनिंदु हसरंगा 16 रन बनाकर आउट हुए| दुनिथ वेलालगे (शून्य) और चमिका करुणारत्ने 14 रन बनाकर आउट हुए।
भारत की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने ऊतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की है। टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा - शुभमन गिल ने 118 गेंद में 143 रन की साझेदारी की| इस दौरान रोहित शर्मा ने 47वीं फिफ्टी जड़ी। उन्होंने 41 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में अपना पांचवां अर्धशतक जमाया। उन्होंने 51 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए।
143 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर शुभमन गिल 60 गेंद में 70 रन बनाकर आउट हो गए। श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। गिल ने अपनी पारी में 11 चौके लगाए। 173 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। कप्तान रोहित शर्मा 83 रन बनाकर आउट हुए| दिलशान मदुशंका ने उन्हें बोल्ड किया। रोहित ने 67 गेंद में 83 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए।
इसके बाद 213 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। धनंजया डी सिल्वा ने 30वें ओवर की पहली बॉल पर श्रेयस अय्यर को अविष्का फर्नांडो के हाथों कैच कराया। श्रेयस अय्यर 24 गेंद में 28 रन बनाए|
303 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। 41वें ओवर की पहली बॉल पर कसुन रजिथा ने केएल राहुल को बोल्ड कर दिया। राहुल 29 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल के बाद 330 रन के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। हार्दिक पांड्या 12 गेंद में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में एक छक्का लगाया। कसून रतिजा ने उन्हें वनिंदू हसरंगा के हाथों कैच आउट कराया।
362 रन के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा है। अक्षर पटेल नौ गेंद में नौ रन बनाकर आउट। अक्षर पटेल 48वें ओवर में करुणारत्ने की बॉल पर अविष्का फर्नांडो को कैच दे बैठे। 49 वें ओवर में विराट कोहली 113 रन बनाकर आउट हुए। रजिथा की बॉल पर विकेट के पीछे मेंडिस के हाथों कैच आउट हुए। कोहली ने अपनी पारी में 87 गेंदों का सामना किया। उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया।
श्रीलंका की पारी
163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका का पहला विकेट 19 रन के स्कोर पर गिरा है। मोहम्मद सिराज ने चौथे ओवर की 5वीं बॉल पर अविश्का फर्नांडो को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। अविश्का ने 12 गेंद में पांच रन बनाए। 23 रन के स्कोर पर श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा है। मोहम्मद सिराज ने छठे ओवर की तीसरी बॉल पर कुशल मेंडिस को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया है।
64 रन के स्कोर पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा है। 14वें ओवर की आखिरी बॉल पर उमरान मलिक ने चरिथ असलंका को विकेट के पीछे राहुल के हाथों कैच कराया। असालंका ने 28 गेंद में 23 रन बनाए। मोहम्मद शमी ने भारत को चौथी सफलता दिलाई है। उन्होंने 25वें ओवर की 5वीं बॉल पर धनंजया डी सिल्वा को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। धनंजय ने 40 गेंद में 9 चौकों की मदद से 47 रन बनाए।
धनंजय के OUT होने के बाद 161 रन के स्कोर पर श्रीलंका को पांचवां झटका लगा। उमरान मलिक ने 31वें ओवर में पथुम निसंका को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। निशांका ने 80 गेंद में 72 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके शामिल थे। युजवेन्द्र चहल ने श्रीलंकाई टीम को छठा झटका दिया है। चहल ने वानिंदू हसरंगा को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। हसरंगा ने सात गेंद में 16 रन बनाए।
179 रन के स्कोर पर श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा है। दुनिथ वेलालगे (शून्य) को उमरान मलिक ने शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। वेलाल्गे अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 206 रन के स्कोर पर श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा है। 38वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने चमिका करुणारत्ने को कप्तान रोहित के हाथों कैच कराया। करुणारत्ने ने 21 गेंद में 14 रन बनाए।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, उमरान मलिक, युजवेन्द्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंकाः पथूम निशांका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असालंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदू हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालगे, कसुन राजिता, दिलशान मदुशंका।