मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

IND vs SL 1st T20I: पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 2 रन से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

मुंबई: IND vs SL 1st T20I: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 2 रन से हरा दिया।दीपक हुड्डा (41) और अक्षर पटेल (31) की 35 गेंदों में 68 रनों की साझेद…

IND vs SL 1st T20I: पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 2 रन से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
IND vs SL 1st T20I: पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 2 रन से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: IND vs SL 1st T20I: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 2 रन से हरा दिया।दीपक हुड्डा (41) और अक्षर पटेल (31) की 35 गेंदों में 68 रनों की साझेदारी की बदौलत वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 163 रनों का लक्ष्य रखा|  जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 160 रन पर सिमट गई| इसी के साथ ही भारत ने मैच 2 रन से जीतकर सीरीज मे 1-0 से बढ़त हासिल कर ली



श्रीलंका के लिए कप्तान दासुन शनाका ने सबसे ज्यादा 27 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। वहीं, विकेटकीपर कुशल मेंडिस ने 28 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके लगाए| भारत की ओर से सबसे ज्यादा शिवम मावी ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा हर्षल पटेल और उमरान मलिक ने 2-2 विकेट झटके।



भारत और श्रीलंका के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारत और श्रीलंका के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। भारत की ओर से सबसे ज्यादा दीपक हुड्डा ने नाबाद 41 रन बनाए| अक्षर पटेल भी 31 रन बनाकर नाबाद रहे। 



 लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत भी खराब रही। श्रीलंका का पहला विकेट 12 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद 24 रन पर दूसरा और 47 रन पर तीसरा विकेट गिरा। 68 रन के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। वनिंदू हसरंगा और कप्तान दसून शनाका ने 40 रन की साझेदारी कर श्रीलंका को मैच में वापस ला दिया। शिवम मावी और उमरान मलिक ने दोनों को आउट कर भारत की वापसी कराई, लेकिन चमिका करुणारत्ने ने अंत के ओवरों में बड़े शॉट खेल मैच में जान फूंक दी। अंत में अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में 13 रन बचा लिए और भारत दो रन से मैच जीत गया।




भारत की पारी

शुभमन गिल और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की है।  टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी ने पहले ओवर में 17 रन बटोरे| हालांकि ये जोड़ी ज्यादा देर नहीं चल पाई| तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर भारतीय टीम को शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा| महेश तीक्ष्णा ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट किया। गिल ने पांच गेंद में सात रन बनाए। उनकी पारी में एक चौका शामिल था। 



इसके बाद 38 रन के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा है। सूर्यकुमार यादव भी सात रन बनाकर आउट हो गए। चमिका करुणारत्ने ने उन्हें भानुका राजपक्षे के हाथों कैच आउट कराया। सूर्यकुमार ने 10 गेंद में 7 रन बनाए। 



 46 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। 7वें ओवर की पांचवीं गेंद पर संजू सैमसन छह गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हो गए।धनंजय डीसिल्वा की गेंद पर मदुशंका ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद 3 77 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर  ईशान किशन 29 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। वनिंदू हसरंगा ने उन्हें धनंजय डीसिल्वा के हाथों कैच कराया।



ईशान किशन के बाद 94 रन के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। 15वें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान हार्दिक 27 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए। मदुशंका की गेंद पर विकेटकीपर कुशल मेंडिस ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य रखा है| श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में है दिलशान मदुशंका, हेश तीक्ष्णा, चमिका करुणारत्ने, धनंजया डीसिल्वा और वानिंदू हसरंगा को 1-1 विकेट मिला।


श्रीलंका की पारी

163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका का पहला विकेट 12 रन के स्कोर पर गिरा है। शिवम मावी ने पथुम निशांका को पवेलियन भेजा। निशांका तीन गेंद पर एक रन बनाने के बाद क्लीन बोल्ड हुए। चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर शिवम मावी ने 24 रन के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने धनंजय डीसिल्वा को संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। धनंजय ने छह गेंद में आठ रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल थे। 



 8वें ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रीलंका को उमरान मलिक के रूप में  झटका लगा| 47 रन के स्कोर पर उमरान मलिक ने चरिथ असालंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। असालंका ने 15 गेंद में 12 रन बनाए। उनकी पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल था। 51 रन के स्कोर पर श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा है। कुशल मेंडिस 25 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। हर्षल पटेल की गेंद पर संजू सैमसन ने उनका कैच पकड़ा।


 
विकेटकीपर कुशल मेंडिस के OUT होने के बाद 68 रन के स्कोर पर श्रीलंका को पांचवां झटका लगा।  11वें ओवर की चौथी गेंद पर  हर्षल पटेल ने भानुका राजपक्षे को हार्दिक के हाथों कैच कराया। भानुका ने 11 गेंद में 10 रन बनाए। इसके बाद 15वें ओवर में 108 रन के स्कोर पर श्रीलंका का छठा विकेट गिरा है। शिवम मावी ने 15वें ओवर की की तीसरी गेंद पर वनिंदू हसरंगा को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। हसरंगा ने 10 गेंद में 21 रन बनाए। उनकी पारी में एक चौका और दो छक्के शामिल थे।


17वें ओवर की चौथी गेंद पर श्रीलंका को दासुन शनाका के रूप में सातवां झटका लगा|  कप्तान दसून शनाका 27 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए। उमरान मलिक की गेंद पर युजवेन्द्र चहल ने शनाका का कैच पकड़ा। 18वें ओवर की चौथी गेंद पर श्रीलंका को 8वां झटका लगा| महेश तीक्ष्णा 4 गेंद में 1 रन बनाकर आउट हुए | उनका विकेट शिवम मावी ने लिया| इसके बाद आखरी ओवर में पांचवीं और आखिरी गेंद पर दो विकेट गिरे| दोनों रन आउट हुए| 20वेंओवर की पांचवीं कसून रजिता 4 गेंद में 4 रन बनाकर रन आउट हुए| इसके बाद आखिरी गेंद पर बिना खाता खोले दिलशान मदुशंका भी रन आउट हुए|

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 


भारतीय टीमः ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल।


श्रीलंकाई टीमः पथुम निसांका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डीसिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदू हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, कसून रजिता, दिलशान मदुशंका।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।