मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Delhi Road Horror: कंझावला कांड में सामने आई युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, रेप की पुष्टि नहीं, घसीटने से हुई मौत

नई दिल्ली: आउटर दिल्ली के सुल्तानपुरी के कंझावला में स्कूटी सवार 20 वर्षीय लड़की को 13 किलोमीटर तक घसीटने के चलते हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम की अस्थायी रिपोर्ट सामने आई है| पोस्टमार्टम की अस्थाय…

Delhi Road Horror: कंझावला कांड में सामने आई युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, रेप की पुष्टि नहीं, घसीटने से हुई मौत
Delhi Road Horror: कंझावला कांड में सामने आई युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, रेप की पुष्टि नहीं, घसीटने से हुई मौत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आउटर दिल्ली के सुल्तानपुरी के कंझावला में स्कूटी सवार 20 वर्षीय लड़की को 13 किलोमीटर तक घसीटने के चलते हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम की अस्थायी रिपोर्ट सामने आई है| पोस्टमार्टम की अस्थायी रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़की के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है| लड़की की मौत चोटों और शरीर को घसीटने की वजह से हुई है। हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट नहीं आई है। इस बीच, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच सुल्तानपुरी केस में मृतक युवती का पार्थिव शरीर श्मशान घाट लाया गया।



दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा,'सुल्तानपुरी केस में आज पोस्टमार्टम की अस्थायी रिपोर्ट हमें मिली है। रिपोर्ट के हिसाब से मृत्यु चोटों और शरीर को खीचनें के कारण हुई है। रेप की पुष्टी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट हमें जल्द मिलेगी|



पुलिस के स्पेशल CP सागर प्रीत हुड्डा ने कहा,'सुल्तानपुरी की घटना में एक नया तथ्य सामने आया है, जिसके अनुसार घटना के वक्त मृतका के साथ एक और लड़की थी। उसके मुताबिक घटना के समय वो थी और उसे कोई चोट नहीं आई थी और वो उठ कर वहां से चली गई थी। अब हमारे पास एक चश्मदीद है| वे पुलिस का सहयोग कर रही है। उसका बयान लिया जा रहा है। ये आरोपियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। जांच जारी है। दिल्ली पुलिस जल्द ही जांच पूरी कर लेगी। अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी|



यह भी पढ़ें: दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: कार ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार कई किलोमीटर तक घसीटा, सड़क पर नग्न अवस्था में मिली लाश 



यह भी पढ़ें: कंझावला हत्याकांड में आया नया मोड़, मृतका के साथ उसकी सहेली भी स्कूटी पर थी 



दिल्ली: कार से घसीटकर युवती को मार डालने के मामले में कोर्ट ने पांचों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा 


यह भी पढ़ें: कंझावला केस में एक और खुलासा: अंजलि और उसकी सहेली के बीच होटल में हुई थी लड़ाई, मैनेजर ने रोका तो बाहर आकर खूब लड़ी; फिर दोनों..








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।