मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

IND vs SL 2nd T20I: दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हराया, सीरीज में की 1-1 से बराबरी

पुणे: IND vs SL 2nd T20I: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज के पहले दूसरे मुकाबले में मेहमान टीम ने मेजबान टीम को 16 रन से हरा दिया। दासुन शनाका (56 नाबाद) और कुसल मेंडिस (52) की धुआंधार…

IND vs SL 2nd T20I: दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हराया, सीरीज में की 1-1 से बराबरी
IND vs SL 2nd T20I: दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हराया, सीरीज में की 1-1 से बराबरी | फ़ोटो: TVL News

पुणे: IND vs SL 2nd T20I: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज के पहले दूसरे मुकाबले में मेहमान टीम ने मेजबान टीम को 16 रन से हरा दिया। दासुन शनाका (56 नाबाद) और कुसल मेंडिस (52) की धुआंधार पारी की वजह से महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 207 रनों का विशाल लक्ष्य दिया|  जवाब में भारत की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 190 रन ही बना पाई और मैच 16 रन से हार गई| इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम ने तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारत की ओर से सबसे ज्यादा अक्षर पटेल  ने 65 और सूर्यकुमार यादव ने 51  रन की पारी खेली| इनके अलावा दो बल्लेबाजों (शिवम मावी और हार्दिक पांड्या) को छोड़कर कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर पाया| श्रीलंका की ओर से कसुन रजिथा ने दो विकेट लिए। दिलशान मदुशंका, कसुन रजिथा और दासुन शनाका ने 2-2 विकेट लिए| चमिका करुणारत्ने और वनिंदु हसरंगा के हिस्से एक-एक विकेट आए।



पुणे के महाराष्‍ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्‍टेडियम में तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा दासुन शनाका ने नाबाद 56 रन बनाए| उन्होंने 22 गेंद का सामना किया और 2 चौके और 6 छक्के लगाए। चमिका करुणारत्ने भी 11 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से सबसे ज्यादा उमरान मलिक ने 3 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटके, जबकि एक विकेट युजवेंद्र चहल को मिला|



207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।  भारत का पहला विकेट 12 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद 21 रन पर दूसरा और तीसरा विकेट गिरा। चौथे ओवर ओवर की चौथी गेंद पर 34 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। 57 रन के स्कोर पर टीम इंडिया की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने  40 गेंदों में 91 रन की साझेदारी कर टीम को मैच में वापस ला दिया। लेकिन दिलशान मदुशंका ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर श्रीलंका की वापसी कराई, जबकि एक छोर पर टिके अक्षर पटेल भारत को जीत नहीं दिला सके और श्रीलंका 16 रन से मैच जीत गया। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच सात जनवरी (शनिवार) को खेला जाएगा।



श्रीलंका की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत शानदार रही। दूसरे ओवर में अर्शदीप ने 19 रन लुटा दिए और यहीं से श्रीलंका की पारी ने तेज रफ्तार पकड़ ली।  श्रीलंकाई टीम ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 55 रन बना लिए थे| सात ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना विकेट खोए 67 रन था। 80 रन के स्कोर पर श्रीलंका का पहला विकेट गिरा है। यजुवेंद्र चहल ने 9वें ओवर की दूसरी बॉल पर कुसल मेंडिस को एलबीडब्ल्यू आउट|  मेंडिस ने 31 गेंद में 52 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और चार छक्के शामिल थे। 



अगले ही ओवर में भानुका राजपक्षे भी दो रन बनाकर आउट हो गए।  तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने 10वें ओवर की पहली बॉल पर भनुका राजपक्षे की गल्ली उखाड़ दी। 96 रन के स्कोर पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा है। 12वें ओवर की तीसरी बॉल पर अक्षर पटेल ने पथुम निसंका को राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच आउट कराया। निशांका ने 35 गेंद में 33 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। 



110 रन के स्कोर पर श्रीलंकाई टीम को चौथा झटका लगा है। धनंजय डीसिल्वा छह गेंद में तीन रन बनाकर आउट हुए। 14वें ओवर की चौथी बॉल पर अक्षर पटेल ने दीपक हुड्‌डा के हाथों कैच कराया। 138 रन के स्कोर पर श्रीलंका को पांचवां झटका लगा| उमरान मलिक ने चरिथ असलंका को 16वें ओवर की 5वीं बॉल पर गिल ??े हाथों कैच कराया। असालंका ने 19 गेंद में 37 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के लगाए।



असालंका के OUT होने के बाद 16वें ओवर में 138 रन के स्कोर पर श्रीलंका का छठा विकेट गिरा है। 16वें ओवर की छठी/आखरी बॉल पर उमरान ने वनिंदू हसरंगा (0) को बोल्ड कर दिया।  इसके बाद कप्तान दसून शनाका और चामिका करुणारत्ने ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य रखा है| श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में सबसे ज्यादा उमरान मलिक ने 3 विकेट लिए| अक्षर पटेल ने 2 विकेट अपने नाम किए| अर्शदीप सिंह, शिवम मावी, और उमरान मलिक इस मैच में काफी महंगे साबित हुए। अर्शदीप ने 2 ओवर में 37 रन लुटा दिए।  जबकि मावी ने 4 ओवर में 53 और उमरान मलिक 4 ओवर में 48 रन दिए|


भारत की पारी

207 रन का पीछा करते हुए दूसरे ओवर में भारत को 2 झटके लगे| 12 रन के स्कोर पर ईशान किशन को दूसरे ओवर की पहली ही बॉल में कसुन रजिथा ने बोल्ड कर दिया।  ईशान किशन पांच गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए। 21 रन के स्कोर पर  शुभमन गिल दूसरे ओवर की आखिरी बॉल पर तीक्षणा को कैच दे बैठे। शुभमन गिल 3 गेंद में 5 रन बनाकर चलता बने|  21 रन पर ही भारत का तीसरा विकेट गिरा है। राहुल त्रिपाठी पांच गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो गए। मदुशंका ने उन्हें विकेटकीपर कुशल मेंडिस के हाथों कैच कराया।



34 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। चौथे ओवर ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान हार्दिक पांड्या 12 गेंद में 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। चमिका करुणारत्ने की बॉल पर हार्दिक पंड्या विकेट के पीछे मेंडिस के हाथों कैच हुए। 10वें ओवर की पहली बॉल पर दीपक हुड्डा के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा। 57 रन के स्कोर पर वनिंदू हसरंगा ने उन्हें धनंजय डीसिल्वा के हाथों कैच कराया। दीपक हुड्डा ने 12 गेंद में 9 रन बनाए। 



इसके बाद सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने तूफानी बल्लेबाजी कर भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। दोनों ने बेहतरीन साझेदारी कर मैच में भारत की वापसी कराई, लेकिन 16वें ओवर की पांचवीं बॉल पर सूर्या के रूप भारत को बड़ा झटका लगा| 148 रन के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव 51 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 36 गेंद का सामना किया और तीन चौके और तीन छक्के लगाए। दिलशान मदुशंका ने उन्हें हसरंगा के हाथों कैच आउट कराया। 



शिवम मावी और अक्षर पटेल ने मिलकर भारत के जीतने की उम्मीदें कायम रखी हैं। लेकिन भारत को जीत नहीं दिला पाए| मैच के आखिरी ओवर में दोनों अक्षर पटेल और शिवम मावी आउट हो गए।  20 वें ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल 31 गेंद में 65 रन बनाकर रन आउट हुए| 189 रन के स्कोर पर शनाका की फुलटॉस बॉल को पटेल करुणारत्ने के हाथ मार बैठे। इसके बाद आखिरी गेंद पर शिवम मावी भी कैच आउट हो गए|  शिवम मावी शनाका की हाई फुलटॉस बॉल को तीक्षणा के हाथ मार बैठे। 



भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में टीम इंडिया दो बदलाव के साथ उतरी है। चोटिल संजू सैमसन की जगह राहुल त्रिपाठी को मौका दिया गया है। वहीं, अर्शदीप सिंह फिट होकर टीम में वापस आ गए हैं। उन्हें हर्षल पटेल की जगह टीम इंडिया में शामिल किया गया है|


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

श्रीलंकाई टीमः पथूम निसांका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डीसिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दसून शनाका (कप्तान), वनिंदू हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, कसुन राजिता, दिलशान मदुशंका।


भारतीय टीमः ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।