मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

यूपी के बांदा में दिल्ली के कंझावला जैसा हिट एंड रन: डंपर ने स्कूटी सवार महिला टीचर को 3 किलोमीटर तक घसीटा, घर्षण से लगी भीषण आग; मौके पर जलकर मौत

बांदा: दिल्ली के कंझावला जैसी खौफनाक घटना भी यूपी के बांदा से सामने आई है, यहां स्कूटी सवार एक महिला टीचर को गिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया, जिससे वह स्कूटी समेत डंपर पहिये में फंस गई| हा…

यूपी के बांदा में दिल्ली के कंझावला जैसा हिट एंड रन: डंपर ने स्कूटी सवार महिला टीचर को 3 किलोमीटर तक घसीटा, घर्षण से लगी भीषण आग; मौके पर जलकर मौत
यूपी के बांदा में दिल्ली के कंझावला जैसा हिट एंड रन: डंपर ने स्कूटी सवार महिला टीचर को 3 किलोमीटर तक घसीटा, घर्षण से लगी भीषण आग; मौके पर जलकर मौत | फ़ोटो: TVL News

बांदा: दिल्ली के कंझावला जैसी खौफनाक घटना भी यूपी के बांदा से सामने आई है, यहां स्कूटी सवार एक महिला टीचर को गिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया, जिससे वह स्कूटी समेत डंपर पहिये में फंस गई| हादसे के बाद भी चालक ने डंपर को रोका नहीं। वह स्कूटी समेत महिला को 3 किमी तक घसीटते रहा, जिससे रगड़ खाकर स्कूटी समेत डंपर में आग लग गई। आग लगते ही चालक कूद कर भाग गया, लेकिन आग में जलकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बांदा-चिल्ला मार्ग पर जाम लगा दिया। वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से समझाकर उन्हें शांत कराया। 



बांदा जिले में एक महिला सरकारी अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई, जब उसका दोपहिया वाहन एक ट्रक से टकरा गया और उसमें फंस गया। ट्रक में फंसकर गाड़ी घिसटती चली गई जिससे ट्रक में आग लग गई: एएसपी बांदा



फिलहाल पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है| पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृतका महिला टीचर लखनऊ की रहने वाली है और अपने पति की मृत्यु के बाद मृतक आश्रित के तौर पर बांदा कृषि विश्वविद्यालय में नौकरी कर रही थी।

 


यह दर्दनाक हादसा बांदा शहर कोतवाली थाना नगर क्षेत्र के मवई गांव के पास की है।  गोमती नगर (लखनऊ) निवासी मृतका पुष्पा सिंह (32) पत्नी स्व. रंजीत कुमार मवई बाईपास पर स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात थीं। विश्वविद्यालय में सहायक लेखपाल के पद पर पदस्थ मृतक पुष्पा सिंह के पति रंजीत कुमार की वर्ष 2020 में मौत हो गई थी| पति के स्थान पर पत्नी पुष्पा की नियुक्ति हुई थी। उनके दो बच्चे हैं।



बुधवार शाम 7:30 बजे पुष्पा देवी स्कूटी से सब्जी लेने निकली थी, पुष्पा जैसे ही मवई बाईपास पर पहुंची पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को रौंद दिया| पुष्पा स्कूटी समेत डंपर में फंस गई और डंपर को रोकने की बजाए ड्राइवर उसे भगाता चला गया। महिला स्कूटी समेत तकरीबन साढे़ 3 किलोमीटर तक डंपर के साथ घसीटती चली गई, जिससे डंपर में आग लग गई और देखते ही देखते डंपर धू-धू कर जलने लगा| आग में जलकर विश्वविद्यालय कर्मी पुष्पा देवी की मौके पर ही मौत हो गई| हादसे को अंजाम देकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया|



हादसे की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड सर्विस को बुलाकर ट्रक की आग पर काबू पाया गया, पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है| वहीं, ट्रक ड्राइवर हादसे को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसे कई घंटों के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है| 


ASP लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि हमें दुर्घटना की सूचना मिली थी। एक महिला स्कूटी पर सवार थी जो विश्वविद्यालय में टीचर थी। वह लखनऊ की रहने वाली हैं। उनकी स्कूटी डंपर में फंस गई थी जिससे घर्षण से आग लग गई और मौके पर उनकी मृत्यु हो गई। पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है|



कार ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार कई किलोमीटर तक घसीटा, सड़क पर नग्न अवस्था में मिली ला 


गौरतलब है कि, दिल्ली के सुल्तानपुरी के कंझावला में 20 वर्षीय युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी और उसे शहर की सड़कों पर कार के नीचे 13 किलोमीटर तक घसीटा गया था।  युवती की हालत यह हो गई कि सारी हड्डियां चकनाचूर हो गई और उसके तन पर एक भी कपड़ा नहीं बचा। युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह कुचल गए। अंजलि का 'मस्तिष्क का हिस्सा' गायब था।



कंझावला रोड हॉरर केस में दो और लोग थे शामिल, आरोपियों ने सबूतों से भी की छेड़छाड़ की कोशिश; केस में बड़ा खुलासा 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।