मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

IND vs SL 3rd ODI: भारत ने 3-0 से किया श्रीलंका का सूपड़ा साफ, तीसरे मुकाबले में 317 रनों से दी मात; वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत

तिरुवनंतपुरम: IND vs SL 3rd ODI: भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से जीत ली है | भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को 317 रन से हराकर सीरीज में 3-0…

IND vs SL 3rd ODI: भारत ने 3-0 से किया श्रीलंका का सूपड़ा साफ, तीसरे मुकाबले में 317 रनों से दी मात; वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत
IND vs SL 3rd ODI: भारत ने 3-0 से किया श्रीलंका का सूपड़ा साफ, तीसरे मुकाबले में 317 रनों से दी मात; वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत | फ़ोटो: TVL News

तिरुवनंतपुरम: IND vs SL 3rd ODI: भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से जीत ली है | भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को 317 रन से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। यह वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है| भारत और श्रीलंका के बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 390 रन बनाए। श्रीलंका को जीत के लिए 391 रनों का लक्ष्य मिला है। जवाब में श्रीलंकाई टीम 22 ओवर में 73 रन के स्कोर पर सिमट गई| हालाँकि एक बल्लेबाज ने घायल होने की वजह से बैटिंग नहीं की। इसके साथ ही भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच में भारत ने श्रीलंका को 300 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीत ली है। श्रीलंका के कसुन रजिथा 13 रन बनाकर नाबाद रहे| श्रीलंका के 7 बल्लेबाज डबल फिगर में भी नहीं पहुंच पाए।



भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और भारत ने विराट कोहली (166*) व शुभमन गिल (116) की शतकीय पारी  के बदौलत  50 ओवर में 6 विकेट खोकर 390 रन बनाए| 



बल्लेबाज शुभमन ने 97 गेंदों पर 116 रन की पारी खेली। अपनी पारी में शुभमन ने 14 चौके और दो छक्के लगाए। कोहली 110 गेंदों में 13 चौके और आठ छक्के की मदद से 166 रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली ने 85 गेंदों में शतक जड़ दिया। यह उनके वनडे करियर का 46वां शतक रहा। अब कोहली सचिन तेंदुलकर से सिर्फ तीन शतक पीछे हैं। सचिन के वनडे में सबसे ज्यादा 49 शतक लगाए थे। कोहली का यह कुल 74वां अंतरराष्ट्रीय शतक रहा। सचिन के नाम 100 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। श्रीलंका के लाहिरू कुमारा और कसुन रजिथा को 2-2 विकेट मिले। जबकि चमिका करुणारत्ने के हिस्से एक सफलता हाथ आई।


22 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 73 रन ही बना पाई श्रीलंकाई टीम

391 रन के जवाब में श्रीलंकाई टीम 22 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 73 रन ही बना पाई और यह मैच 317 रन से हार गई|  श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा नुवानिडु फर्नांडो ने 19 रन बनाए| इसके अलावा कसुन रजिथा 13 और कप्तान दसुन शनाका ने 11 रन बनाए। कसुन राजिता ने 22 रन की पारी खेली | भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले। अशेन बंडारा चोटिल होने की वजह से मैदान पर नहीं आ सके। 


श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही|  दूसरे ओवर की 5वीं गेंद पर मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका को पहला झटका दे दिया| 7 रन के स्कोर पर मोहम्मद सिराज ने अविष्का फर्नांडो को स्लिप में शुभमन गिल के हाथों लपकवा दिया| अविष्का एक रन बनाकर आउट हुए। चौथे ओवर में 22 रन के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। सिराज ने चौथे ओवर की आखिरी बॉल पर कुसल मेंडिस (4) को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। कुसल मेंडिस के आउट होने के बाद श्रीलंका की पारी संभाल नहीं पाई| और लगातार अंतराल पर उसके  विकेट गिरते गए|



मोहम्मद शमी ने 7वें ओवर की तीसरी बॉल पर चरिथ असलंका को अक्षर के हाथों कैच कराया। असलंका एक रन बनाकर आउट हुए| अगले ही ओवर में सिराज ने फर्नांडो को बोल्ड कर दिया। 35 रन के स्कोर पर अविष्का फर्नांडो 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| 10वें ओवर की तीसरी बॉल पर सिराज ने हसरंगा को बोल्ड कर दिया।  वानिंदु हसरंगा एक रन बनाकर आउट हुए|



12वें ओवर में 39 के स्कोर पर श्रीलंका को छठा झटका लगा। सिराज ने करुणारत्ने (1) को रन आउट कर दिया। 15वें ओवर में श्रीलंका को सातवां झटका लगा। कुलदीप यादव ने श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका को क्लीन बोल्ड किया। वह 26 गेंदों में 11 रन बना सके। 16 वें ओवर में 51 के स्कोर पर श्रीलंका को आठवां झटका लगा। शमी ने दुनिथ वेलालगे को सूर्यकुमार के हाथों कैच कराया। वह तीन रन बना सके। 73 के स्कोर पर श्रीलंका को 9वां झटका लगा। कसुन रजिथा 13 रन बनाकर नाबाद रहे| अशेन बंडारा चोटिल होने की वजह से मैदान पर नहीं आ सके। 


वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत

भारत ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को 317 रन से हरा दिया। यह वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। उन्होंने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था। वहीं, भारतीय टीम का पिछला रिकॉर्ड 257 रन से जीत का था, जो उन्होंने 2007 में बरमूडा के खिलाफ हासिल की थी।



वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम को सबसे बड़ी हार साल 2000 में श्रीलंका के खिलाफ मिली थी। तब श्रीलंका ने टीम इंडिया को 245 रन से हराया था। अब भारत ने श्रीलंका को उसकी सबसे बड़ी हार थमा दी है। साल 2000 में शारजाह में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने सनथ जयसूर्या (189 रन) के शतक की बदौलत 299 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय पारी 54 रन पर सिमट गई थी।



बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही

इससे पहले, ''टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 92 गेंदों में 95 रन जोड़े। 16वें ओवर में रोहित शर्मा 49 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में शर्मा ने दो चौके और तीन छक्के लगाए। इसके बाद शुभमन और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 110 गेंदों में 131 रन की साझेदारी निभाई। इस दौरान शुभमन गिल ने 89 गेंदों पर वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ा। इससे पहले शुभमन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाया था। 



33वें ओवर में 226 रन के स्कोर पर शुभमन-कोहली की साझेदारी को कसुन रजिता ने तोड़ा। उन्होंने शुभमन को क्लीन बोल्ड किया। ओपनर बल्लेबाज शुभमन ने 97 गेंदों पर 116 रन की पारी खेली। अपनी पारी में शुभमन ने 14 चौके और दो छक्के लगाए। 



इसके बाद कोहली और श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 71 गेंदों पर 108 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच कोहली ने 85 गेंदों में शतक जड़ दिया।  46वें ओवर में में 334 के स्कोर पर श्रेयस के रूप में टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा। वह 32 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। लाहिरू कुमारा ने श्रेसय अय्यर को सब्सिट्यूट फील्डर धनंजय डी सिल्वा के हाथों कैच कराया।



48वें ओवर में 364 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। केएल राहुल सात रन बनाकर आउट हुए। 48वें ओवर की 5वीं बॉल पर केएल राहुल दुनिथ वेलागे को कैच दे बैठे। उन्हें लाहिरू कुमारा ने आउट किया। 49वें ओवर में 370 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है।   सूर्या चार गेंदों में चार रन बनाकर आउट हुए। कसून रतिजा ने उन्हें अविष्का फर्नांडो के हाथों कैच आउट कराया। 



कोहली ने 106 गेंदों में 150 रन पूरे किए। वह वनडे में सबसे तेज 150 रन बनाने के मामले में ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। ईशान ने 103 गेंदों में 150 रन पूरे किए थे। आखिरी ओवर में भारत ने 18 रन जोड़े। कोहली 110 गेंदों में 13 चौके और आठ छक्के की मदद से 166 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, अक्षर पटेल दो रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से रजिता और लाहिरू ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, करुणारत्ने को एक विकेट मिला। आखिरी पांच ओवर में भारत ने 58 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए।



दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।


श्रीलंकाः दसुन शनाका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस, अशीन बंडारा, चरिथ असलंका, वनिंदु हसरंगा, जेफ्री वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा और लाहिरू कुमारा।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।