मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नोएडा में पत्नी ने दी पति को खौफनाक मौत: प्रेमी संग मिलकर मार डाला, पड़ोसी के सेप्टिक टैंक में 'चुनवाया' शव

नोएडा: गौतम बुद्ध नगर के नोएडा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेमी के साथ मिलकर एक महिला ने अपने पति खौफनाक मौत दी | पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला और फिर राजमिस्त्री प्रेमी…

नोएडा में पत्नी ने दी पति को खौफनाक मौत: प्रेमी संग मिलकर मार डाला, पड़ोसी के सेप्टिक टैंक में 'चुनवाया' शव
नोएडा में पत्नी ने दी पति को खौफनाक मौत: प्रेमी संग मिलकर मार डाला, पड़ोसी के सेप्टिक टैंक में 'चुनवाया' शव | फ़ोटो: TVL News

नोएडा: गौतम बुद्ध नगर के नोएडा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेमी के साथ मिलकर एक महिला ने अपने पति खौफनाक मौत दी | पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला और फिर राजमिस्त्री प्रेमी से पड़ोस में बन रहे सेप्टिक टैंक में चुनवाया दिया। सेंट्रल नोएडा की थाना बिसरख पुलिस ने गुमशुदा सतीश की हत्या की घटना का पर्दाफाश करते हुए हत्यारोपी पत्नी नीतू व राजमिस्त्री प्रेमी हरपाल को गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने सेप्टिक टैंक से शव को निकलवाकर  पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सतीश की हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है।



मृतक सतीश बुलंदशहर का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी नीतू और 5 साल के बच्चे के साथ सेंट्रल नोएडा वेस्ट की सरस्वती कुंज कॉलोनी में रहता था। वह यहां की एक कंपनी में नौकरी करता था। प्रेमी हरपाल एटा का रहने वाला था| वह राजमिस्त्री का काम करता था| महिला नीतू के मुताबिक,  2 साल से उसका हरपाल के साथ अफेयर चल रहा था। इसकी जानकारी जब सतीश को हुई तो दोनों ( पति-पत्नी) के बीच झगड़ा होने लगा| इस बीच हरपाल अपने गांव एटा चला गया| लगातार दोनों ( नीतू - हरपाल) फोन पर बातचीत करते थे|



इसी बीच दिसंबर 2022  में नीतू घर के बगल में हरपाल को अजय नाम के व्यक्ति का मकान बनाने का काम मिल गया। इसके बाद नीतू - हरपाल ने सतीश को मारने के लिए प्लान बनाया। नीतू ने इसमें हरपाल के दोस्त गौरव को भी शामिल किया। इसके लिए उसे हमने 20 हजार रुपए और सोने का समान भी दिया।



प्लानिंग के तहत 2 जनवरी को सतीश, हरपाल और गौरव शराब पीने बैठे। इसी दौरान हरपाल ने सतीश के ग्लास में नशीला पदार्थ मिला दिया। जब सतीश बेहोश हो गया, तो तीनों (नीतू, सतीश और गौरव) ने मिलकर सतीश को मार डाला। इसके बाद हरपाल गौरव की मदद से शव को अजय के निर्माणाधीन मकान में ले गए। और फिर हरपाल ने सतीश को सेप्टिक टैंक के दीवार में प्लास्टर से चुन दिया।



सेंट्रल नोएडा के ADCP विशाल पांडेय ने बताया,''2-3 की रात को मृतक की पत्नि, उसके प्रेमी और एक साथी ने मृतक को नशे की गोली देकर बेहोश कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। नजदीक की एक निर्माणाधीन इमारत में जहां अभियुक्त हरपाल राजमिस्त्री काम कर रहा था वहां सेप्टिक टैंक में इन्होंने शव दबा दिया था|



मृतक के भाई ने 10 तारीख को गायब होने की सूचना दी जिसके बाद मुकदमा पंजीकृत किया गया। जब इन दोनों को गिरफ़्तार कर पूछताछ की गई तब इन्होंने सच बताया। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतक इन दोनों के बीच आ रहा था इसलिए ऐसा किया गया| दोनों को गिरफ़्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। अभियुक्त हरपाल के साथ काम करने वाला एक अन्य राजमिस्त्री फरार है, जल्द उसको गिरफ़्तार किया जाएगा|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।