मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भारत ने जीता महिला एशिया कप का खिताब: 2022 महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 8 विकटों से हराया, सातवीं बार बनी एशिया की चैंपियन

IND vs SL Women's Asia Cup 2022:भारत ने सातवीं बार विमेंस एशिया कप का खिताब जीत लिया है। रेणुका सिंह (पांच रन पर तीन विकेट ) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने शनिवार को श्रील…

भारत ने जीता महिला एशिया कप का खिताब: 2022 महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 8 विकटों से हराया, सातवीं बार बनी एशिया की चैंपियन
भारत ने जीता महिला एशिया कप का खिताब: 2022 महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 8 विकटों से हराया, सातवीं बार बनी एशिया की चैंपियन | फ़ोटो: TVL News

IND vs SL Women's Asia Cup 2022:भारत ने सातवीं बार विमेंस एशिया कप का खिताब जीत लिया है। रेणुका सिंह (पांच रन पर तीन विकेट ) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने शनिवार को श्रीलंका को फाइनल मुकाबले में 69 गेंद शेष रहते आठ विकेट से पीटकर सातवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीत लिया।


श्रीलंका ने भारत के खिलाफ महिला एशिया कप के फाइनल में शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के आगे श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 65 रन ही बना पाई। इनोका रनवेरा ने सबसे ज्यादा 18 रन बनाए। भारत के लिए रेणुका सिंह ठाकुर ने तीन विकेट लिए। राजेश्वरी गायवाड और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए।


जवाब में भारत ने 8.3 ओवर में दो विकेट खोकर 71 रन बनाते हुए टारगेट हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने छक्का जमाकर टीम इंडिया को खिताबी जीत दिलाई। मंधाना 25 गेंद पर 51 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जमाए। उनका स्ट्राइक रेट 204 का रहा। कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर मंधाना के साथ नाबाद रहीं।


भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सातवीं बार महिला एशिया कप खिताब जीतने के बाद कहा कि फाइनल में श्रीलंका को आठ विकेट से हराने का श्रेय गेंदबाजों को जाता है जिन्होंने पिच के मिजाज को सही पढ़ा और उसके हिसाब से फील्डरों को लगाया।


भारत की सातवीं बार महिला एशिया कप जीत में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कहा कि सही जगह गेंद डालने से श्रीलंका को छोटे स्कोर पर रोकने में मदद मिली।


प्रियंका गांधी ने भारतीय टीम को बधाई दी

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है| प्रियंका गांधी ने कहा,''U भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सातवीं बार एशिया कप जीतकर इतिहास रचा है। टीम की सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई। महिला क्रिकेट टीम की यह विजय यात्रा देश की लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा बनेगी। पूरे देश को आप सभी पर गर्व है।



दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन 

भारत : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), रिचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकार, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, हेमलता, रेणुका ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़.



श्रीलंका : चमारी अटापट्‌टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी, हर्षिता समराविक्रमा, निल्क्षी डि सिल्वा, हसिनी परेरा, ओशदी रणसिंघे, कविशा दिल्हरी, मल्श शहनी, सुगंधिका कुमारी, इनोका रनवेरा, अचिनि कुलसुरैया।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।