मुख्य सामग्री पर जाएँ
16 सितंबर 2026

IND vs NZ 1st ODI: रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

हैदराबाद: IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रन से हरा दिया। शुभमन गिल की डबल सेंचुरी के दम पर भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 35…

IND vs NZ 1st ODI: रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त
IND vs NZ 1st ODI: रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त | फ़ोटो: TVL News

हैदराबाद: IND vs NZ 1st ODI:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रन से हरा दिया। शुभमन गिल की डबल सेंचुरी के दम पर भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 350 रनों का टारगेट दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाए। शुभमन गिल ने 50वें ओवर में 149 गेंदों में 208 रन बनाकर आउट हुए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 29.2 ओवर में 337 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से माइकल ब्रेसवेल ने 78 गेंद पर 140 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस जीत से टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।


भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुभमन गिल (208) के दोहरे शतक की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए।  वन डे मैच में शुभमन गिल ने 145 गेंदों पर दोहरा शतक बनाया। दोहरा शतक बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने। वे 50वें ओवर में 149 गेंदों में 208 रन बनाकर आउट हुए। गिल से पहले रोहित शर्मा, ईशान किशन, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर ऐसा कर चुके हैं। दुनिया भर के बल्लेबाजों की बात करें तो वनडे में 10वीं बार दोहरा शतक आया है।



शुभमन गिल के अलावा रोहित शर्मा ने 34, सूर्यकुमार यादव ने 31 और हार्दिक पांड्या ने 28 रनों का योगदान दिया| न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में हेनरी शिप्ले और डेरिल मिशेल ने 2-2 विकेट लिए।लॉकी फर्ग्यूसन, दसुन शनाका, मिचेल सेंटनर और ब्लेयर टेकनर को एक-एक विकेट मिला।



349 रन जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.2 ओवर में 337 रनों पर सिमट गई। ब्रैसवेल (140) टॉप स्कोरर रहे, जबकि मिचेल सेंटनर ने 57 और फिन एलन ने 40 रन की पारी खेली। भारत की ओर से सबसे ज्यादा मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट लिए। कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट झटके। इसके अलावा मोहम्मद शमी और हार्दिक पंड्या को एक- एक विकेट मिला|



एक समय न्यूजीलैंड ने 131 पर 6 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे लग रहा था टीम इंडिया बड़े अंतर से जीतेगी, लेकिन ब्रेसवेल-सेंटनर ने 7वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर न्यूजीलैंड को मैच में ला दिया। सातवें विकेट के लिए माइकल ब्रेसवेल - मिचेल सेंटनर के बीच 162 रन की साझेदारी हुई|मोहम्मद सिराज ने 46वें ओवर में 2 विकेट झटक कर भारत को आगे कर दिया। 


आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 20 रन बनाने थे। ब्रैसवेल ने शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद पर छक्का लगाया दिया। शार्दुल ने फिर एक वाइड फेंकी। उसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने ब्रैसवेल को एलबीडब्ल्यू कर दिया और टीम इंडिया जीत गई। ब्रैसवेल ने 78 गेंद पर 140 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 10 छक्के लगाए। माइकल ब्रेसवेल ने वनडे करियर का दूसरा शतक जमाया।



भारत की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने ऊतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की थी।  टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा - शुभमन गिल ने 73 गेंद में 60 रन की साझेदारी की| 13वें ओवर की दूसरी बॉल पर रोहित शर्मा 38 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा टेकनर की बॉल पर मिचेल को कैच दे बैठे। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और दो छक्के लगाए|


कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली भारतीय पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके। वे महज 8 रन बनाकर आउट हुए।  16वें ओवर की दूसरी बॉल पर सेंटनर ने कोहली को बोल्ड कर दिया। इसके बाद  110 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर फर्ग्युसन ने ईशान किशन को टॉम लॉथम के हाथों कैच कराया। 14 गेंद में 5 रन बनाए|  175 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। 28वें ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को डेरिल मिचेल ने सेंटनर के हाथों आउट कराया। सूर्यकुमार यादव 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके लगाए|



सूर्या के बाद 249 रन के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। हार्दिक पांड्या 38 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पंड्या 40वें ओवर की चौथी गेंद पर डेरिल मिचेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके लगाए| 292 रन के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा है। वॉशिंगटन सुंदर 14 गेंद में 12 रन बनाकर आउट। 45 वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर को शिप्ले ने LBW कर दिया।  46 वें ओवर की चौथी गेंद पर शार्दुल ठाकुर (3) रन आउट हुए।। शुभमन गिल 50वें ओवर में 149 गेंदों में 208 रन बनाकर आउट हुए | हेनरी शिप्ले की बॉल पर ग्लेन फिलिप्स ने शुभमन गिल का कैच पकड़ा। शुभमन गिल ने अपनी पारी में 149 गेंदों का सामना किया | उन्होंने अपनी पारी में 19 चौके और 9 छक्के लगाए।


न्यूजीलैंड की पारी

350 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड का पहला विकेट 28 रन के स्कोर पर गिरा है। डेवोन कॉन्वे 16 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। छठे ओवर की चौथी बॉल पर कॉन्वे कुलदीप को कैच दे बैठे। उन्हें सिराज ने आउट किया।  70 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा है। शार्दुल ठाकुर ने 13वें ओवर की 5वीं बॉल पर फिन एलेन को शहबाज के हाथों कैच कराया। फिन एलेन 39 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया।



78 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा है।  16वें ओवर में कुलदीप यादव ने हेनरी निकोलस को बोल्ड कर दिया। हेनरी निकोलस 31 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। 89 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा है। डेरिल मिशेल 12 गेंद में नौ रन बनाकर पवेलियन लौट। 18वें ओवर की चौथी बॉल पर कुलदीप ने डेरिल मिचेल को LBW कर दिया। 110 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई। 25वें ओवर की तीसरी बॉल पर मोहम्मद शमी ने ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड कर दिया। फिलिप्स ने 20 गेंद पर 11 रन बनाए।



मोहम्मद सिराज ने 131 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड को छठा झटका दिया। 29वें ओवर की चौथी बॉल पर सिराज ने टॉम लॉथम को डीम मिड विकेट में सुंदर के हाथों कैच कराया। लाथम ने 46 गेंद पर 24 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके लगाए। 



इसके बाद न्यूजीलैंड का सातवां, आठवां विकेट क्रमशः 293, 294रन के स्कोर पर गिरा है  46वें ओवर की चौथी बॉल पर सिराज ने सेंटनर को सर्या के हाथों कैच कराया। सेंटनर ने 45 गेंद पर 57 रन बनाए। सैंटनर और ब्रैसवेल ने सातवें विकेट के लिए 102 गेंद पर 162 रन की साझेदारी की। 46वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने एक और विकेट लिए। आखिरी गेंद पर सिराज ने हेनरी शिप्ले (0) को बोल्ड किया। 48वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने न्यूजीलैंड को 9वां झटका दिया। उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। फर्ग्यूसन ने 7 गेंद पर 8 रन बनाए। 50वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने माइकल ब्रेसवेल को LBW आउट कर भारत को 12 रनों से जीत दिलाई



दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।


न्यूजीलैंड : फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, हैनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लॉथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिप्ले, लोकी फर्ग्युसन, ब्लेयर टेकनर।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 3 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।